इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का पहला मुकाबला शनिवार, 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कैप्टन पैट कमिंस (Pat Cummins) पूरी तरह फिट ना होने के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में SRH की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
3. डेविय पायने (David Payne): सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ डेविड पायने को जैक एडवर्ड्स की रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी स्क्वाड में जोड़ा है, जो कि चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 35 साल के पायने 233 टी20 मैचों का अनुभव रखते हैं जिसमें उन्होंने 304 विकेट चटकाए हैं। इस इंग्लिश बॉलर के पास अनुभव है, यही वज़ह है वो पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
2. लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingston): पैट कमिंस की जगह अगर सनराइजर्स एक विदेशी ऑलराउंडर को अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में चाहते हैं, तो इसके लिए बेस्ट ऑप्शन 32 साल के लियाम लिविंगस्टोन होंगे। इस इंग्लिश ऑलराउंडर को SRH ने ऑक्शन में 13 करोड़ खर्चे करके अपनी स्क्वाड में जोड़ा है। वो अब तक 340 टी20 मैचों में 7,672 रन और 148 विकेट चटका चुके हैं।
1. ब्रायडन कार्स (Brydon Carse): पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के सबसे बड़े दावेदार इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ ब्रायडन कार्स हैं। 30 साल के ब्रायडन कार्स, पैट कमिंस की तरफ तेज गेंदबाज़ी करते हैं और निचले क्रम में अपनी बल्लेबाज़ी की क्षमता से टीम के लिए अहम रन बना सकते हैं।
इस इंग्लिश बॉलर के नाम 88 टी20 मैचों में 58 विकेट और 140 की स्ट्राइक रेट से 792 रन दर्ज हैं। वो इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल लेवल पर 14 टी20 मैचों में 20 विकेट ले चुके हैं। बताते चलें कि उन्हें SRH ने साल 2026 के सीजन के लिए 1 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
IPL 2026 के लिए SRH की पूरी स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टन, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, डेविड पायने, कामिंदु मेंडिस, शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, प्रफुल हिंगे, ओंकार तर्माले, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, क्रेंस फुलेत्रा, अमित कुमार।