IND vs ENG 5th Test: भारतीय बल्लेबाज़ रजत पाटिदार (Rajat Patidar) ने अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में पाटीदार अब तक 6 इनिंग में 10.50 की बेहद खराब औसत से महज 63 रन बना पाए हैं। ऐसे में अब सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में जो कि हिमाचल प्रदेश में 7 मार्च से होने वाला है उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है। पाटीदार को ये तीन खिलाड़ी रिप्लेस कर सकते हैं। 

Advertisement

देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal)

Advertisement

23 वर्षीय देवदत्त पडिक्कल पांचवें टेस्ट में रजत पाटीदार की रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं जिस वजह से उन्हें इंडियन कॉलअप मिला है। पडिक्कल के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 44.54 की औसत से 2227 रन दर्ज हैं। इस दौरान वो 6 शतक और 12 शतक बना चुके हैं, यही वजह है वो पाटीदार को रिप्लेस कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये उनका टेस्ट डेब्यू मैच होगा।

 

केएल राहुल (KL Rahul)

विकेटकीपर बैटर केएल राहुल अगर फिट हो जाते हैं तो वो पाटीदार को रिप्लेस करने के लिए मैनेजमेंट की पहली पसंद होंगे। हालांकि अभी तक उनकी फिटनेस से जुड़ी कोई पॉजिटिव खबर नहीं मिली है। केएल राहुल भारत के लिए 50 टेस्ट खेल चुके हैं जिसके दौरान उन्होंने 8 शतक और 14 अर्धशतक लगाते हुए 2863 रन बनाए हैं।

अक्षर पटेल (Axar Patel)

Advertisement

Also Read: Live Score

हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल भी हमारी लिस्ट का हिस्सा हैं। अक्षर बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान करने में माहिर हैं। अगर उन्हें पाटीदार की जगह टीम में जगह मिलती है तो प्लेइंग इलेवन में एक बाएं हाथ के बल्लेबाज़ का ऑप्शन बढ़ जाएगा। अक्षर पटेल ने भारत के लिए 14 टेस्ट में 55 विकेट झटके हैं और इस दौरान 35 से ज्यादा की औसत से 646 रन बनाए हैं। उनके नाम 4 टेस्ट अर्धशतक भी हैं ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि वो टीम के लिए वेल्यू ऐड कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार