मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान हैं। ऐसे में अगर वो मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला जो कि गुरुवार, 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के साथ होने वाला है, उसे मिस कर सकते हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि हिटमैन की गैरमौजदूगी में उनकी जगह लेकर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock): साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा की परफेक्ट रिप्लेसमेंट होंगे। 33 साल के डी कॉक 439 टी20 मैचों का अनुभव रखते हैं और इस फॉर्मेट में लगभग 140 की स्ट्राइक रेट से 12,322 रन बना चुके हैं। उन्हें एमआई ने ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये में खरीदा है।
विल जैक्स (Will Jacks): हमारी लिस्ट में मौजूद दूसरे खिलाड़ी विल जैक्स हैं जो कि अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही मुंबई इंडियंस के लिए योगदान कर सकते हैं। 27 साल के विल जैक्स को एमआई ने 5 करोड़ 25 साल में रिटेन किया है। वो चोटिल होने के कारण अब तक टीम से नहीं जुड़े हैं, लेकिन MI के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने ये संकेत दिए हैं कि वो जल्द ही मुंबई इंडियंस के लिए उपलब्ध होंगे। ये इंग्लिश खिलाड़ी 251 टी20 मैचों का अनुभव रखता है जिसमें उन्होंने लगभग 156 की स्ट्राइक रेट से 6,349 रन बनाए और 93 विकेट झटके।
रॉबिन मिंज (Robin Minz): हमारी लिस्ट में शामिल तीसरे और आखिरी खिलाड़ी 23 साल के विकेटकीपर बैटर रॉबिन मिंज हैं। MI ने रॉबिन पर हमेशा से ही काफी भरोसा जताया है और उन्हें साल 2026 के सीजन के लिए 65 साल रुपये में रिटेन किया है। गौरतलब है कि एमआई ने पिछले सीजन उन्हें अपना डेब्यू करने का मौका दिया था और टूर्नामेंट दो मैच खिलाए थे। ये युवा बैटर बड़े-बड़े छक्के मारने की काबिलियत रखता है और अब तक 20 टी20 मैचों में 155 की स्ट्राइक रेट से 239 रन बना चुका है।
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई इंडियंस की पूरी स्क्वाड: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, मयंक मारकंडे, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार।