आईपीए 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका लग चुका है क्योंकि उनके स्टार ऑलराउंडर सैम करन पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के इस इंटरनेशनल खिलाड़ी को अभी ग्रोइन में चोट लगी है और वो इस बड़े टूर्नामेंट के लिए समय पर ठीक नहीं हो पाएंगे। ऐसे में ये सवाल उठता है कि सैम करन को कौन सा खिलाड़ी रिप्लेस कर सकता है? तो चलिए इस सवाल का जवाब हम देते हैं और आपको उन तीन क्रिकेटर्स के नाम बताते हैं जो करन को रिप्लेस कर सकते हैं।
3. दासुन शनाका
सैम करन को रिप्लेस करने के मजबूत दावेदार श्रीलंका के टी-20 कप्तान दासुन शनाका हो सकते हैं। शनाका आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। सात मैचों में, 34 साल के इस खिलाड़ी ने 165 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 187.50 का था। वो डेथ-ओवर्स में धमाकेदार बल्लेबाज़ी कर सकते हैं और चूंकि डोनोवन फरेरा अभी कंधे की चोट से जूझ रहे हैं, इसलिए शनाका नंबर सात पर बिल्कुल फिट बैठ सकते हैं। गेंदबाज़ी की बात करें तो, शनाका ने वर्ल्ड कप में नौ की इकॉनमी रेट से तीन विकेट लिए थे। गेंदबाजी उनका कमजोर पक्ष नजर आता है लेकिन इसके बावजूद वो मिडल ओवर्स में 2-3 ओवर्स निकालने का दम रखते हैं।
2. गस एटकिंसन
राजस्थान के पास एक और विकल्प गस एटकिंस के रूप में उपलब्ध है। गस एटकिंसन ऐसे ऑलराउंडर हैं, जो संदीप शर्मा के साथ नई गेंद से गेंदबाज़ी कर सकते हैं। अगर राजस्थान एटकिंसन के साथ जाता है तो उनके पास एक विकल्प होगा कि वो जोफ्रा आर्चर को डेथ-ओवर्स के लिए बचाकर रख सकते हैं। बल्लेबाज़ी में भी एटकिंसन धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं। इंग्लैंड के इस इंटरनेशनल खिलाड़ी ने अपने करियर में 58 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9.03 की इकॉनमी रेट से 72 विकेट लिए हैं।
वियान मुल्डर शायद राजस्थान की टीम में बिल्कुल फिट बैठ सकते हैं। साउथ अफ्रीका के इस इंटरनेशनल खिलाड़ी की बल्लेबाज़ी में काफी विविधता है और वो मिडिल-ओवर्स में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। 28 साल के इस खिलाड़ी ने अपने करियर में 142 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 130.68 के स्ट्राइक रेट से 2334 रन बनाए हैं। गेंदबाज़ी में भी वो कम नहीं हैं। उन्होंने 8.65 की इकॉनमी रेट से 78 विकेट लिए हैं। पिछले साल, उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया था और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सिर्फ एक मैच खेला था, जिसमें उन्होंने नौ रन बनाए थे। बेशक मुल्डर के पास आईपीएल का कम अनुभव है लेकिन इंटरनेशनल स्तर पर वो एक टेस्ट ट्रिपल सेंचुरी भी बना चुके हैं और दुनियाभर की टी-20 लीग्स में खेलकर वो पक चुके हैं और वो राजस्थान के लिए परफेक्ट फिट हो सकते हैं।