इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) के बीच गुरुवार, 14 मई को HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्हें PBKS अपने आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज़ शशांक सिंह (IPL 2026 में 09 मैचों में 74 रन और 3 विकेट) की जगह टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बना सकती है।
मिशेल ओवेन (Mitchell Owen): हमारी लिस्ट में पहला नाम मिशेल ओवन हैं जो कि टी20 फॉर्मेट में लगभग 180 की स्ट्राइक रेट रखते हैं और इस फॉर्मेट में अब तक 75 मैचों में 1,305 रन बना चुके हैं। खास बात है कि 24 साल के मिशेल एक ऑलराउंडर हैं और अपनी गेंदबाज़ी से भी टीम के लिए योगदान दे सकते हैं। उनके नाम 30 टी20 विकेट भी दर्ज हैं। याद दिला दें कि उन्हें PBKS ने 3 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
नेहल वढेरा (Nehal Wadhera): हमारी लिस्ट में मौजूद दूसरे खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाज़ नेहल वढेरा हैं। 25 साल के नेहल IPL में पंजाब किंग्स के अलावा मुंबई इंडियंस जैसे चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने पिछले IPL सीजन PBKS के लिए लगभग 31 की औसत और 146 की स्ट्राइक रेट से 369 रन ठोके थे। बताते चलें कि नेहल मौजूदा सीजन में अपनी बैटिंग से प्रभावित नहीं कर पाए हैं, जिस वज़ह से उन्हें प्लेइंग XI से ड्रॉप किया गया है। हालांकि PBKS उन पर एक बार फिर भरोसा जताती है तो वो शशांक सिंह को रिप्लेस कर सकते हैं।
मुशीर खान (Musheer Khan): पंजाब किंग्स शशांक सिंह की जगह अगर एक नए चेहरे को मौका देना चाहती है तो ऐसे में सरफराज खान के छोटे भाई और बेहद ही टैलेंटिड ऑलराउंडर मुशीर खान को XI में चुना जा सकता है। याद दिला दें कि 21 साल के मुशीर को पंजाब की टीम ने 30 लाख रुपये में रिटेन किया है। उनके पास 17 फर्स्ट क्लास मैच (1,162 रन और 21 विकेट), 08 लिस्ट ए मैच (245 रन और 10 विकेट) और एक टी20 मैच (एक विकेट) का अनुभव है।
Also Read: LIVE Cricket Score
पंजाब किंग्स की पूरी स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, नेहल वढेरा, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद।