3 Players Who Can Replace Tim Seifert In KKR Playing XI: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सलामी बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट (Tim Seifert) बिल्कुल भी फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने साल 2026 के आईपीएल टूर्नामेंट (IPL 2026) में KKR के लिए अब तक 3 मैचों में सिर्फ 6.33 की औसत से 19 रन बनाए हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं KKR की स्क्वाड में शामिल उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि टिम सेफर्ट को रिप्लेस करके केकेआर की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

1. रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra): KKR की प्लेइंग इलेवन में टिम सेफर्ट की परफेक्ट रिप्लेसमेंट कीवी ऑलराउंडर रचिन रविंद्र हो सकते हैं जो कि एक सलामी बल्लेबाज़ हैं और अपनी टीम के लिए बैटिंग और बॉलिंग दोनों से योगदान करने की क्षमता रखते हैं। KKR ने उन्हें मिनी ऑक्शन में पूरे 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। 26 साल के रचिन रविंद्र 133 टी20 मैचों में 140 की स्ट्राइक रेट से 2,178 रन और 7.37 की इकोनॉमी से 79 विकेट ले चुके हैं।

Advertisement

2. मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana): KKR अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में टिम सेफर्ट की जगह अगर एक गेंदबाज़ को शामिल करना चाहें तो श्रीलंका के तेज गेंदबाज़ मथीशा पथिराना बेस्ट ऑप्शन होंगे। बेबी मलिंगा के नाम से क्रिकेट वर्ल्ड में मशहूर श्रीलंका का ये तेज गेंदबाज़ अब पूरी तरह फिट हो गया है और KKR की तरफ से खेलने के लिए उपलब्ध हैं। याद दिला दें है कि मथीशा पथिराना को KKR ने पूरे 18 करोड़ में खरीदा है। ये 23 वर्षीय बॉलर, डेथ ओवर स्पेशलिस्ट है और 109 टी20 मैचों में 8.56 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके 146 विकेट ले चुका है।

3. फिन एलन (Finn Allen): हमारी लिस्ट में शामिल तीसरे और आखिरी खिलाड़ी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ फिन एलन हैं। 27 साल के फिन एक अटैकिंग बैटर हैं, जो कि 187 टी20 मैचों में लगभग 30 की औसत और 176 की स्ट्राइक रेट से 5,340 रन बना चुके हैं। हालांकि ये भी जानना जरूरी है कि वो साल 2026 के आईपीएल सीजन में अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं और उन्होंने KKR के लिए 5 मैच खेलकर 16.20 की मामूली औसत से सिर्फ 81 रन जोड़े हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि केकेआर की मैनेजमेंट उन पर फिर से भरोसा दिखाती है या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार