इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) अच्छी फॉर्म में नहीं दिखे हैं और अब तक दो मुकाबले खेलकर एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 ओवर गेंदबाज़ी की और 12 की इकोनॉमी से पूरे 60 रन खर्चे। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन गेंदबाज़ों के नाम जो कि ट्रेंट बोल्ट की जगह लेकर मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar): 24 साल के अश्विन मुंबई इंडियंस की प्लेइंग कॉम्बिनेशन में ट्रेंट बोल्ट की परफेक्ट रिप्लेसमेंट होंगे। उन्हें पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने ही अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका दिया था जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और 7 मुकाबलों में 11 विकेट झटके। उन्हें MI ने 30 लाख रुपये में रिटेन किया है।

Advertisement

मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner): मुंबई इंडियंस एक स्पिनर ऑलराउंडर को अपने कॉम्बिशन में जोड़ना चाहते हैं तो न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं होगा। 34 साल के सेंटनर अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान कर सकते हैं। उनके नाम 269 मैचों में 2,863 रन और 267 विकेट दर्ज हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ में रिटेन किया है।

कॉर्बिन बॉश (Corbin Bosch): हमारी लिस्ट में शामिल तीसरे और आखिरी खिलाड़ी साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश हैं जो कि अपने देश के लिए 22 टी20 इंटरनेशनल में 115 रन और 33 विकेट झटक चुके हैं। इतना ही नहीं, 31 वर्षीय कॉर्बिन 121 टी20 मैचों का अनुभव रखते हैं जिसमें उन्होंने 862 रन और 107 विकेट चटकाए हैं। MI ने उन्हें 75 लाख में रिटेन किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रित बुमरा, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, मयंक मारकंडे, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार