रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के तेज गेंदबाज़ यश दयाल (Yash Dayal) निजी कारणों की वज़ह से इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (IPL 2026) नहीं खेल पाएंगे। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन गेंदबाज़ों के नाम जो कि साल 2026 के आईपीएल में यश दयाल को रिप्लेस करके आरसीबी की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

3. अभिनंदन सिंह (Abhinandan Singh): 28 साल के तेज गेंदबाज़ अभिनंदन सिंह साल 2025 से ही आरसीबी टीम का हिस्सा हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आगामी सीजन के लिए पूरे 30 लाख में रिटेन किया है। वो साल 2024 की यूपी20 लीग में टॉप-5 सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर थे। उन्होंने लखनऊ फॉल्कन्स के लिए सीजन में 11 मैचों में 15 विकेट झटके थे। यश दयाल की गैरमौजूदगी में RCB अभिनंदन को मौका दे सकती है।

Advertisement

2. रसिक सलाम (Rasikh Salam): 25 साल के रसिक नई बॉल को स्विंग कराने की काबिलियत रखते हैं। खास बात ये है कि वो आईपीएल में आरसीबी के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अब तक 42 टी20 मैचों में 50 विकेट लिए हैं और इसके अलावा उनके पास 13 आईपीएल मैचों का अनुभव है। जान लें कि RCB ने उन्हें 6 करोड़ में रिटेन किया है। ऐसे में हो सकता है कि यश दयाल की गैरमौजूदगी में उन्हें प्लेइंग XI में मौका मिले।

1. मंगेश यादव (Mangesh Yadav): हमने हमारी लिस्ट में पहला स्थान मध्य प्रदेश के 23 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ मंगेश यादव को दिया है जो कि फिलहाल RCB की XI में यश दयाल को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। गौरतलब है कि ये गन गेंदबाज़ लगातार 140 kph की स्पीड से बॉल डालता है जिसको ध्यान में रखते हुए RCB ने उन्हें ऑक्शन में पूरे 5 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है। वो तेज गेंदबाज़ी के अलावा तूफानी बैटिंग भी कर सकते हैं, ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि RCB की XI में उन्हें जगह मिलती है या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की पूरी टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार