भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (IRE vs IND 2nd T20) रविवार, 28 जून को बेलफास्ट के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मुकाबले में आयरिश टीम ने टीम इंडिया को 34 रनों से धूल चटाई थी। ऐसे में ये संभावना है कि अब भारतीय टीम कुछ बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतरेगी। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं भारतीय टीम के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिनका पत्ता दूसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन से कट सकता है।
प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna): भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। उन्होंने बेलफास्ट में खेले गए पहले मुकाबले में अपने कोटे के 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 57 रन लुटाए थे। उनका T20I फॉर्मेट में इकोनॉमी रेट 11.54 है। याद दिला दें कि वो मोहम्मद सिराज की रिप्लेसमेंट बनकर आयरलैंड टूर के लिए टीम इंडिया में जुड़े हैं। उनकी जगह दूसरे टी20 मैच में प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है।
वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar): हमारी लिस्ट में दूसरा नाम हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर का है, जिन्होंने आयरलैंड के सामने पहले टी20 मुकाबले में एक ओवर डालकर 19 रन लुटाए और फिर अपनी बैटिंग से निराश करके 12 गेंदों पर महज़ 09 रन जोड़े। उन्होंने देश के लिए अब तक 61 टी20 खेलकर सिर्फ 274 रन बनाए और 51 विकेट झटके। उनकी जगह भारतीय टीम हरफनमौला खिलाड़ी सुर्यांश शेडगे या स्पिन गेंदबाज़ रवि बिश्नोई को मौका दे सकती है।
संजू सैमसन (Sanju Samson): भारतीय सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन हमारी लिस्ट में मौजूदा तीसरे और आखिरी खिलाड़ी हैं। वो भी बेलफास्ट टी20 में फेल हुए और 4 गेंदों पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 31 साल के संजू टी20 क्रिकेट में निरंतर प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। उननके नाम 63 टी20 में 3 शतक और 6 हाफ सेंचुरी के बावजूद सिर्फ 1,404 रन दर्ज हैं। उनकी जगह भारतीय प्लेइंग इलेवन में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को चुना जा सकता है, जो कि टी20 फॉर्मेट में 220.44 की स्ट्राइक रेट से 34 मैचों में 1,477 रन बनाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव।