भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs AFG ODI Series) खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला (IND vs AFG 1st ODI) शनिवार, 13 जून को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में आयोजित होगा। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि इस सीरीज में भारत के लिए अपना ODI डेब्यू कर सकते हैं।

Advertisement

प्रिंस यादव (Prince Yadav): हमारी लिस्ट में पहला नाम एक घातक तेज गेंदबाज़ का है जो कि IPL19 में धमाल मचाकर टीम इंडिया की वनडे स्क्वाड का हिस्सा बना है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 24 वर्षीय प्रिंस यादव की। प्रिंस यादव, IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे और उन्होंने टूर्नामेंट में 14 मैचों में 8.82 की इकोनॉमी से रन देकर 16 विकेट चटकाए। वो भारत-अफगानिस्तान सीरीज में अपना ODI डेब्यू करने के सबसे बड़े दावेदार हैं और धर्मशाला वनडे भी खेलते नज़र आ सकते हैं। 

Advertisement

बताते चलें कि प्रिंस के नाम दो फर्स्ट क्लास मैचों में एक विकेट, 14 लिस्ट ए मैचों में 29 विकेट और 35 टी20 मैचों में 38 विकेट दर्ज हैं।

हर्ष दुबे (Harsh Dubey): हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर 23 साल के बॉलिंग ऑलराउंडर (स्पिनर) हर्ष दुबे हैं, जो कि प्रिंस की तरह ही अपना वनडे डेब्यू करने के बेहद करीब दिख रहे हैं। विदर्भ की तरफ से डोमेस्ट्रिक क्रिकेट खेलने वाला ये युवा खिलाड़ी अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान करने का दम रखता है।

उनके पास 27 फर्स्ट क्लास मैच (133 विकेट और 1026 रन), 30 लिस्ट ए मैच (31 विकेट और 296 रन) और 38 टी20 मैचों (34 विकेट और 177 रन) का अनुभव है। याद दिला दें कि हर्ष दुबे अफगानिस्तान के खिलाफ हुए एकमात्र टेस्ट में भारतीय स्क्वाड का हिस्सा थे।

गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar): इस लिस्ट में तीसरा और आखिरी नाम पंजाब से आने वाले लंबे कद के तेज गेंदबाज़ गुरनूर बराड़ का है। 26 साल के गुरनूर अपनी रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाज़ों को डराकर आउट करते हैं और आसानी से 140 से 145 kph की स्पीड से बॉल डाल सकते हैं। यही वज़ह है उन्हें भारतीय वनडे टीम में चुन लिया गया है।

Advertisement

गौरतलब है कि गुरनूर के नाम 18 फर्स्ट क्लास मैचों में 52 विकेट, 9 लिस्ट ए मैचों में 12 विकेट और 9 टी20 मैचों में 10 विकेट दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का वनडे स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार