3 RCB Players Who Deserve Place In India T20 Squad: रजत पाटीदार की कैप्टेंसी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने IPL19 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात देकर जीत हासिल की और लगातार दूसरी बार चैंपियन का खिताब जीता। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं RCB के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि अब टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड में 100 प्रतिशत जगह डिजर्व करते हैं। इस लिस्ट में एक ऐसा अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद हैं, जो कि देश के लिए 229 इंटरनेशनल मुकाबले पहले ही खेल चुका है।

Advertisement

3. क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya): हमारी लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या हैं, जो कि अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही टीम इंडिया के लिए योगदान कर सकते हैं। क्रुणाल एक बेहद ही अंडररेटेड खिलाड़ी रहे हैं जिसने हमेशा ही अहम मौके पर अपनी टीम के लिए मैच विनिंग परफॉर्म करके दिखाया है।

Advertisement

IPL19 में भी ऐसा रही देखने को मिला। उन्होंने RCB के लिए सीजन में 16 मैच खेलकर 145.81 की स्ट्राइक रेट से 226 रन जोड़े और 8.42 की इकोनॉमी से बॉलिंग करके 14 विकेट झटके। ध्यान दें कि क्रुणाल के नाम टी20 फॉर्मेट में पूरे 3,243 रन और 179 विकेट दर्ज हैं। वो जिस फॉर्म में हैं, टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड में जगह जरूर डिजर्व करते हैं।

2. भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar): भारत के महान तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार इस लिस्ट में ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 36 साल के भुवी गेंद को अपने इशारों पर नचाते हैं और टी20 फॉर्मेट के माहिर गेंदबाज़ों में गिने जाते हैं। उन्होंने IPL19 में जमकर धमाल मचाया और RCB के लिए 16 मैचों में 28 विकेट झटके। सबसे खास बात इस दौरान भुवी का इकोनॉमी रेट सिर्फ 7.95 रहा।

याद दिला दें कि ये दिग्गज बॉलर देश के लिए 21 टेस्ट, 1221 वनडे और 87 टी20 इंटरनेशनल पहले ही खेल चुका है। इसके अलावा उनके पास 332 टी20 मैचों में 363 विकेट दर्ज हैं।

1. रजत पाटीदार (Rajat Patidar): हमारी लिस्ट में पहली पॉजिशन पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो बार चैंपियन बनाने वाले कैप्टन रजत पाटीदार हैं। 33 साल के रजत RCB टीम की बड़ी ताकत बनकर सामने आए हैं। साल 2026 के IPL मे उन्होंने टीम के मिडिल ऑर्डर को अपनी तूफानी बैटिंग से बेहद मजबूती दी। रजत ने सीजन में 41.75 की औसत और 192.69 की स्ट्राइक रेट से 15 मैचों में 501 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अगर वो टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड में चुने जाते हैं, तो वो कैप्टेंसी के भी बड़े दावेदार बन सकते हैं। खास बात ये है कि रजत देश के लिए अब तक 3 टेस्ट और 1 वनडे भी खेल चुके हैं। बात करें उनके टी20 करियर की तो उनके नाम 113 मैचों में 160.08 की स्ट्राइक रेट से 3,389 रन दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार