RCB के 3 खिलाड़ी जिन्हें MI आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में बना सकती है निशाना

Updated: Wed, Sep 04 2024 19:53 IST
Image Source: Google

मजबूत टीम के बावजूद, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल 2024 में सबसे निचले पायदान 10वें स्थान पर रही। दूसरी ओर, शुरुआती मैचों में बहुत खराब प्रदर्शन के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही। आरसीबी के कुछ खिलाड़ियों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया और इसलिए, मेगा ऑक्शन में उनकी मांग हो सकती है। तो हम आपको उन तीन आरसीबी खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में निशाना बना सकती है। (नोट-हमने उन खिलाड़ियों पर विचार किया है जिन्हें आरसीबी द्वारा रिलीज किए जाने की संभावना है।)

1. ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने आईपीएल 2024 में बेंगलुरु की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे। लेकिन मैक्सी अभी भी एक टॉप खिलाड़ी हैं। अपने दिन में, वह अभी भी कुछ ही ओवरों में गेम को विपक्षी टीम से छीनने में सक्षम है। चिन्नास्वामी की तरह वानखेड़े भी उनके लिए अच्छा वेन्यू हो सकता है। 

नंबर 4 पर, मैक्सी सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों को अधिक आजादी से खेलने में मदद कर सकता है। वो 2013 में मुंबई का हिस्सा थे। साथ ही, मैक्सी कुछ ओवर ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते है, जो टीम को बैलेंस प्रदान करेगा। आईपीएल में उन्होंने 134 मैच खेले है और 156.73 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2771 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 18 अर्धशतक देखने को मिले है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 37 विकेट लिए है। 

2. यश दयाल

मोहम्मद सिराज के भी सेटअप में होने से, आरसीबी यश दयाल (Yash Dayal) को रिलीज कर सकती है। जब तक अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए अलग स्लॉट नहीं होगा, यश दयाल मेगा ऑक्शन में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यश नई गेंद से जसप्रीत बुमराह का अच्छा साथ दे सकते है। उनके पास अलग-अलग स्टेजों में अच्छी गेंदबाजी हासिल करने की स्किल्स है। इसलिए, वह मुंबई इंडियंस के लिए एक बहुत अच्छी साइनिंग हो सकते है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आईपीएल में अभी तक खेले 28 मैच में 9.57 के इकॉनमी रेट से 28 विकेट चटकाए है। 

3. विल जैक्स

Also Read: Funding To Save Test Cricket

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जगह विल जैक्स (Will Jacks) ने बनाई है। जैक्स ने अपने डेब्यू आईपीएल 2024 के सीजन में आरसीबी के लिए अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था। हालाँकि, हाल के महीनों में उनकी खराब फॉर्म के कारण उन्हें अभी भी रिलीज़ किया जा सकता है। मुंबई इंडियंस को टॉप आर्डर में जैसे ही किसी तूफ़ानी बल्लेबाज की जरुरत है। ऐसे में जैक्स को साइन करना एक अच्छा विचार होगा। उन्होंने आईपीएल में 8 मैच खेले और 175.57 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 230 रन बनाये। आईपीएल में उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक दर्ज है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें