IPL 2021: श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा ने भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में अपने हरफनमौला खेल से सभी को प्रभावित किया है। गेंदबाजों की रैंकिंग में भी वानिंदु हसरंगा ने लंबी छलांग लगाते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है। हसरंगा 720 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऐसे में 3 टीमें IPL 2021 के बाकी बचे मैचों में हसरंगा को बतौर रिप्लेसमेंट अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।   

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स: धोनी की टीम वानिंदु हसरंगा को आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों में बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल कर सकती है। सैम कुरेन का बाकी बचे मैचों में शिरकत कर पाना काफी मुश्किल है। धोनी की टीम हमेशा ही किसी ऐसे खिलाड़ी को तलाशती है जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से टीम के लिए कारगर साबित हो ऐसे में वानिंदु हसरंगा सीएसके के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स: इंग्लैंड के खिलाड़ियों का आईपीएल के बाकी बचे मैचों में शिरकत कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल है। राजस्थान रॉयल्स की टीम को बेन स्टोक्स की कमी सबसे ज्यादा खल सकती है। ऐसे में संजू सैमसन की टीम वानिंदु हसरंगा को अपनी टीम में बतौर रिप्लेसमेंट शामिल कर सकती है। वानिंदु हसरंगा राजस्थान के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद: श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा अपनी स्पिन गेंद से UAE की पिचों पर काफी ज्यााद उपयोगी साबित हो सकते हैं। हैदराबाद की टीम का मीडिल ऑर्डर काफी कमजोर है ऐसे में वह वानिंदु हसरंगा को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर सकती है। ताकि उनकी टीम को मजबूती मिल सके।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार