दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के लिए राज्य से कुछ प्रतिभाओं को अपने साथ जोड़ सकती है। दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन से कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने निकलकर आए है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपको हम DPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के लिए टारगेट कर सकती है।

Advertisement

1. प्रियांश आर्य

Advertisement

जेक फ्रेजर-मैकगर्क के आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाजों में से एक होने की प्रबल संभावना है। अगर डीसी उनके लिए एक अच्छे साथी की तलाश में है, तो प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) शानदार विकल्प हो सकते है। प्रियांश ने दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए छाप छोड़ी। प्रियांश DPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने सीजन में कुल 10 मैच खेले और 198.69 के शानदार स्ट्राइक रेट की मदद से 608 रन बनाये है। इस दौरान  उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक देखने को मिले है। प्रियांश ने ही DPL में एक मैच में 6 गेंद में 6 छक्के जड़े थे। 

2. आयुष बदोनी

अगर लखनऊ सुपर जायंट्स आयुष बदोनी (Ayush Badoni) को आईपीएल 2025 के लिए रिलीज करती है तो दिल्ली कैपिटल्स उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में टारगेट कर सकती है। डेथ ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को ट्रिस्टन स्टब्स के पार्टनर की जरूरत होगी। ऐसे में आयुष सही उम्मीदवार होंगे। जरूरत पड़ने पर वह टॉप आर्डर में भी खेल सकते हैं। वो DPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने DPL में खेले 9 मैच में 225 के शानदार स्ट्राइक रेट से 522 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक जड़े है। 

3. सिमरजीत सिंह

Advertisement

तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह (Simarjeet Singh) दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने वालों में से एक थे, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के लिए टारगेट कर सकती है। सीएसके के लिए मिले सीमित मौकों में दिल्ली के तेज गेंदबाज ने अपनी स्किल्स दिखाई। वह डीपीएल 2024 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने 10 मैच में 8.88 के इकॉनमी रेट से 18 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार