IND vs AUS Test: ऋषभ पंत चोटिल हैं, जिस वजह से वह आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। टेस्ट में पंत टीम के अहम सदस्य हैं, लेकिन वह आगामी कुछ समय तक क्रिकेट से दूर हो चुके हैं। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 विकेटकीपर बैटर के नाम जो भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज यानी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विकेटकीपिंग करते नजर आ सकते हैं।

Advertisement

ईशान किशन (Ishan Kishan)

Advertisement

ईशान किशन भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में वह ऋषभ पंत की रिप्लेसमेंट बनकर विकेटकीपिंग करते नजर आ सकते हैं। ईशान और पंत की बल्लेबाज़ी में काफी समानताएं नज़र आती है। दोनों ही विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं और बड़े शॉट्स लगाकर गेंदबाज पर दबाव बनाते हैं।  

इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है, लेकिन ऋषभ की गैरमौजूदगी में उन्हें मौका मिल सकता।

केएस भरत (KS Bharat)

Advertisement

केएस भरत लगातार ही भारतीय टेस्ट टीम के साथ ट्रेवल कर रहे हैं। उन्हें ऋषभ पंत का बैकअप टेस्ट विकेटकीपर माना जाता है। ऐसे में इस बात के काफी ज्यादा चांस है कि केएस भरत पंत की गैर मौजूदगी में टीम का हिस्सा बन सकते हैं। केएस भरत ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 85 मैचों में 4627 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 308 रनों का रहा। वह BGT में विकेटकीपर के तौर पर नज़र आ सकते हैं।

केएल राहुल (KL Rahul)

Advertisement

भारतीय उपकप्तान केएल राहुल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान विकेटकीपिंग करते नज़र आ सकते हैं। कई मौकों पर केएल राहुल ने भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग की है। ऐसे में अगर रोहित शर्मा केएस भरत और ईशान किशन दोनों को ही प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करते तब केएल राहुल को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि रोहित शर्मा केएल राहुल को विकेटकीपर के तौर पर थर्ड ऑप्शन रखेंगे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार