साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) का मेजर लीग 2024 में शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार (25 जुलाई) को  एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स के लिए तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 6 चौकों औऱ 3 छ्क्कों की बदौलत 72 रन की पारी खेली। इस विजयी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही सुपर किंग्स की टीम चैलेंजर मुकाबले में पहुंच गए हैं। 

Advertisement

40 वर्षीय डु प्लेसिस मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 7 पारियों में 53.57 की औसत और 168.61 की स्ट्राईक रेट से से 375 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 36 चौके और 22 छक्के जड़े हैं। 

Advertisement

मौजूदा टूर्नामेंट में रन बनाने के मामले में कोई खिलाड़ी उनके आसपास नहीं है। 7 पारी में 250 रन के साथ ट्रैविस हेड दूसरे नंबर पर हैं। 

एमआई न्यूयॉर्क के लिए अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान डु प्लेसिस ने टी-20 फॉर्मेट में 10500 रन पूरे कर लिए। बतौर साउथ अफ्रीकी इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह दूसरे खिलाड़ी हैं। 

पिछले एक साल में बतौर कप्तान भी डु प्लेसिस का रिकॉर्ड शानदार रहा है। इससे पहले उनकी कप्तानी में SA20 2024 में उनकी कप्तानी में जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स और आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ में पहुंची थी। 

गौरतलब है कि डु प्लेसिस लंबे समय से साउथ अफ्रीका टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच फरवरी 2021 में खेला था।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार