आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे वनडे मैच में शुभमन गिल (Shubman Gill) असिथा फर्नांडो (Asitha Fernando) की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। गिल इस सीरीज में वैसा प्रदर्शन करने में पूरी तरह से नाकाम रहे है जिसकी उनसे उम्मीद की गयी थी। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रन का स्कोर बनाया। भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए ये मैच लगभग हार चुकी हैं। वो 17.3 ओवर में 101 के स्कोर पर 8 विकेट खो चुकी हैं। 

Advertisement

पारी का 5वां ओवर करने आये दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने तीसरी गेंद लेंथ पर डाली। गिल ने इस गेंद पर मिड-ऑन के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन लाइन पूरी तरह मिस कर गए। वहीं गेंद सीधे लेग स्टंप से जा टकराई। गिल इस मैच में 14 गेंद का सामना करते हुए मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वो इस शॉट को खेलने में जल्दबाजी कर गए। दाएं हाथ के बल्लेबाज गिल का बल्ला इस पूरी सीरीज में खामोश ही रहा है। वो ऐसा प्रदर्शन करेंगे इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। 

Advertisement

तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 96(102 रन अविष्का फर्नांडो ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। कुसल मेंडिस ने 82 गेंद में 4 चौको की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पथुम निसांका ने 45(65) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े। डेब्यूटेंट रियान पराग ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। एक-एक विकेट अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने अपने नाम किये। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्ष्णा, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार