Asitha fernando: Cricket News & Match Updates
VIDEO: क्या आपने देखा Pavan Rathnayake का ये जबरदस्त कैच? हवा में उछलकर कर डाला कमाल
Pakistan ODI Tri Series 2026: श्रीलंका को वनडे ट्राई सीरीज के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से 37 रन से हार का सामना करना पड़ा। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (18 अक्टूबर) को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 305 रन का स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, इस पारी के दौरान श्रीलंका के युवा बल्लेबाज पवन रत्नायके (Pavan Rathnayake) ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से ऐसा कैच पकड़ा, जिसने पाकिस्तान के बल्लेबाज हसन नवाज (Hasan Nawaz) को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया।
यह घटना पाकिस्तान की पारी के 38वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई। श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो (Asitha Fernando) ने हसन नवाज के खिलाफ छोटी गेंद डाली, जो बल्लेबाज की तरफ अंदर की ओर आ रही थी। गेंद की लाइन और उछाल के कारण नवाज को शॉट खेलने के लिए ज्यादा जगह नहीं मिली, लेकिन उन्होंने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। इस दौरान गेंद बल्ले से लगकर मिडविकेट की दिशा में हवा में चली गई। Read More...