Pakistan t20i tri series 2025: Cricket News & Match Updates
Pathum Nissanka ने खुद तोड़ा अपनी Century का सपना, छक्का जड़कर पैर पर मारी कुल्हाड़ी; देखें VIDEO
Pathum Nissanka Video: पाकिस्तान टी20 ट्राई नेशन सीरीज 2025 (Pakistan T20I Tri-Series 2025) का पांचवां मुकाबला बीते मंगलवार, 25 नवंबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जिसमें श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ (SL vs ZIM T20I) 58 गेंदों पर 98 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच एक घटना ऐसी भी घटी जब पथुम निसांका ने बाउंड्री पार छक्का मारा, लेकिन इसके बाद वो मायूस हो गए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना श्रीलंका की इनिंग के 17वें ओवर में घटी। जिम्बाब्वे के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ रिचर्ड नगारवा कर रहे थे जिनकी तीसरी गेंद पर पथुम निसांका ने पुल शॉट खेलते हुए डीप मिड विकेट की तरफ छक्का मारा। ये एक बेहद ही शानदार शॉट था, लेकिन जैसे ही निसांका ने गेंद को उड़ते हुए बाउंड्री के बाहर जाते देखा, उनका चेहरा उतर गया। Read More...