Charith asalanka ruled out: Cricket News & Match Updates
Pakistan T20I Tri-Series से पहले श्रीलंका के लिए तगड़ा झटका, कप्तान चरिथ असलंका और ये तेज गेंदबाज हुआ बाहर
पाकिस्तान में होने वाली टी20 ट्राई-सीरीज़ शुरू होने से ठीक पहले श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। नियमित कप्तान चरिथ असलंका और तेज़ गेंदबाज़ असिथा फर्नांडो अचानक बीमार होने की वजह से बाहर हो गए हैं। अब टीम की कमान दासुन शनाका संभालेंगे, जिन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने आधिकारिक तौर पर कप्तान घोषित कर दिया है। सीरीज़ की शुरुआत से सिर्फ एक दिन पहले कप्तानी में आया ये बदलाव श्रीलंका की तैयारियों पर जरूर असर डाल सकता है।
पाकिस्तान में खेले जाने वाली टी20 ट्राई-सीरीज़ 2025 की शुरुआत से पहले श्रीलंका टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। टीम के नियमित कप्तान चरिथ असलंका और तेज गेंदबाज़ असिथा फर्नांडो दोनों ही अचानक बीमार पड़ गए हैं और इसी वजह से दोनों खिलाड़ी सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों खिलाड़ी वापिस घर लौट चुके हैं। Read More...