विराट कोहली (Virat Kohli) जब मैदान पर बल्ला लेकर खड़े होते हैं तो कोई भी गेंदबाज़ उनसे बहस करना पसंद नहीं करता। ऐसा इसलिए क्योंकि विराट को छेड़ने के बाद वो और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। हालांकि ये सब जानने के बावजूद भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच बीते बुधवार (7 अगस्त) आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में श्रीलंकन बॉलर असिथा फर्नांडो (Asitha Fernando) ने विराट से भिड़ने का साहस किया।
ये घटना भारतीय इनिंग के चौथे ओवर में घटी। असिथा फर्नांडो ने शुभमन गिल को बोल्ड करके आउट किया था जिसके बाद मैदान पर विराट कोहली आए। उन्होंने एक चौका मारकर अपना खाता खोला और इसके बाद उन्होंने असिथा की ओवर की आखिरी बॉल पर डिफेंस किया। यहां पर ही बवाल देखने को मिला।
जैसे ही कोहली ने आखिरी गेंद को रोका तभी श्रीलंकन बॉलर ने विराट को आंखें दिखानी शुरू कर दी। असिथा कोहली से पंगा लेने का मन बना चुके थे और उन्होंने ऐसा करने के लिए पहले विराट को आंखें दिखाकर डराने की कोशिश की और फिर उनकी तरफ देखकर कुछ कह भी दिया। कोहली को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया और इसके बाद उन्होंने असिथा को जवाब भी दिया। यही वजह है ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
Lafda between Virat Kohli and Asita Fernando
— KohliSensual (@KohliSensual06) August 7, 2024
Vintage charged up kohli is back pic.twitter.com/hLi2puH3PU