3rd ODI: बल्लेबाजों और मैक्सवेल के 4 विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हराया

Updated: Wed, Sep 27 2023 21:43 IST
3rd ODI: बल्लेबाजों और मैक्सवेल के 4 विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हराया (Image Source: Google)

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन और ग्लेन मैक्सवेल के 4 विकेट की मदद से भारत को 66 रन से हरा दिया। वहीं भारत ने ये सीरीज 2-1 अपने नाम कर ली लेकिन क्लीन स्वीप करने का सपना अधूरा रह गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया अब अगली बार वर्ल्ड कप 2023 में भिड़ेंगी। ये दोनों टीमों का वर्ल्ड कप में पहला मैच होगा। 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 352 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श ने बनाये। उन्होंने 84 गेंद में 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 94 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 61 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

मार्श और स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 137 (119) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। मार्नस लाबुशेन ने 58 गेंद में 9 चौको की मदद से 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद में 6 चौको और 4 छक्कों की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मार्श और वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 78 (49) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। 2 विकेट कुलदीप यादव को मिले। एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 49.4 ओवर में 286 के स्कोर पर ढेर हो गयी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बनाये। उन्होंने 81(57) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए। उनके अलावा विराट कोहली ने 61 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 70 (61) रन जोड़े। 

वहीं श्रेयस अय्यर ने 43 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 48 रन का योगदान दिया। रवींद्र जडेजा ने 35 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट ग्लेन मैक्सवेल ने लिए। उनके अलावा 2 विकेट जोश हेज़लवुड के खाते में गए। एक-एक विकेट मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा, कैमरून ग्रीन और कप्तान पैट कमिंस को मिला। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा, जोश हेज़लवुड। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें