तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका ने भारत को 110 रन की करारी मात देते हुए सीरीज 2-0 से जीत ली। स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे (Dunith Wellalage) ने श्रीलंका को तीसरा मैच जितवाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस मैच में 5 विकेट लिए। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वेल्लालागे भारत के खिलाफ वनडे इतिहास में एक से अधिक बार पांच विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए है। 

Advertisement

उन्होंने तीसरे वनडे मैच में 5.1 ओवर में 27 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपनी झोली में डालें। इससे पहले उन्होंने 2023 में भारत के खिलाफ 40 रन खर्च करते हुए 5 विकेट लिए। वेल्लालागे ने ये दोनों 5 विकेट हॉल आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में हासिल किये है। वेल्लालागे ने तीसरे मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को अपना शिकार बनाया। भारत द्वारा स्पिन के कारण खोए गए 27 विकेट द्विपक्षीय वनडे सीरीज (अधिकतम 3 मैच) में किसी भी टीम द्वारा खोए गए सबसे अधिक हैं। 

Advertisement

एक वनडे मैच में भारत द्वारा स्पिन के कारण सबसे ज्यादा गंवाए गए विकेट 

10 vs श्रीलंका, आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, 2023 

9 vs श्रीलंका, आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, 1997

9 vs श्रीलंका, आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, 2024 (1st ODI)

Advertisement

9 vs श्रीलंका, आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, 2024 (2nd ODI)

9 vs श्रीलंका, आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, 2024  (3rd ODI)

तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रन का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 102 गेंद में 9 चौको और 2 छक्कों की मदद से 96 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 82 गेंद में 4 चौको की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की तरफ डेब्यूटेंट रियान पराग ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डालें। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत 26.1 ओवर में 138 के स्कोर पर ढेर हो गयी। रोहित शर्मा ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 20 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। सुंदर ने 25 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट दुनिथ वेल्लालागे चटकाए।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार