3rd ODI: हिटमैन रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ यूनिवर्स बॉस गेल के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

Updated: Wed, Aug 07 2024 19:37 IST
Image Source: Google

आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने क्रिस गेल (Chris Gayle) के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत के कप्तान ने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की इस मैच में पारी लड़खड़ा गयी है। वो 12.5 ओवर में 82 के स्कोर पर 6 विकेट खो चुके हैं। 

रोहित अब वनडे में 331 छक्कों के साथ गेल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित के नाम 264 मैच की 257 पारियों में 331 छक्के दर्ज हैं। वेस्टइंडीज के यूनिवर्स बॉस गेल के नाम 301 मैच की 294 पारियों में 331 छक्के दर्ज हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी पहले स्थान पर हैं। उनके 398 मैच की 369 पारियों में 351 छक्के जड़े हैं। आपको बता दे कि रोहित श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में अच्छी लय में थे लेकिन अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच सके। उन्होंने 20 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। 

तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 96(102 रन अविष्का फर्नांडो के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। कुसल मेंडिस ने 82 गेंद में 4 चौको की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पथुम निसांका ने 45(65) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े।  डेब्यूटेंट रियान पराग ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। एक-एक विकेट अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव लेने में कामयाब रहे। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्ष्णा, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें