तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका ने अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस और दुनिथ वेल्लालागे के शानदार प्रदर्शनों की मदद से भारत को 110 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। श्रीलंका 1997 के बाद भारत के खिलाफ कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीता है। आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए तीसरे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रन का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की तरफ से अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 102 गेंद में 9 चौको और 2 छक्कों की मदद से 96 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 82 गेंद में 4 चौको की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पथुम निसांका ने 65 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली। 

Advertisement

फर्नांडो और निसांका ने पहले विकेट के लिए 89(119) रन की साझेदारी निभाई। फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 82(94) रन जोड़े। कामिंडु मेंडिस ने 19 गेंद में एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ डेब्यूटेंट रियान पराग ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डालें। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत 26.1 ओवर में 138 के स्कोर पर ढेर हो गयी। रोहित शर्मा ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 20 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। सुंदर ने 25 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 18 गेंद में 4 चौको की मदद से 20 रन का योगदान दिया। पराग ने 13 गेंद में 2 चौको की मदद से 15 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट दुनिथ वेल्लालागे चटकाए। महीश तीक्ष्णा और जेफरी वेंडरसे 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। असिथा फर्नांडो को एक विकेट मिला।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्ष्णा, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार