तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारत की तरफ से सुपर ओवर में गेंदबाजी करने वॉशिंगटन सुंदर आये थे और उन्होंने 0.3 ओवर में 2 रन ही बना पायी और आउट हो गयी। सुंदर ने सुपर ओवर में 2 विकेट लिए। श्रीलंका की तरफ से सुपर ओवर करने महीश तीक्ष्णा की गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ते हुए टीम को जीत दिला दी। भारत की तरफ से आखिरी ओवर करने कप्तान सूर्यकुमार करने आये थे। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 39(37) रन शुभमन गिल के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। रियान पराग ने 26(18) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 2 छक्के जड़े। गिल और पराग ने छठे विकेट के लिए 54(40) रन की साझेदारी निभाई। सुंदर ने 18 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन का योगदान दिया। महीश तीक्ष्णा ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डालें। वानिंदु हसरंगा के खाते में 2 विकेट गए। एक-एक विकेट असिथा फर्नांडो और रमेश मेंडिस लेने में सफल रहे। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका भी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। कुसल परेरा ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 5 चौको की मदद से 46 रन की पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 41 गेंद में 3 चौको की मदद से 43 रन की पारी खेली। परेरा और मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 52(39) रन जोड़े। पथुम निसांका ने 27 गेंद में 5 चौको की मदद से 26 रन बनाये। मेंडिस और पथुम ने पहले विकेट के लिए 58(53) रन जोड़े। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट रवि बिश्नोई, कप्तान सूर्या, सुंदर और रिंकू सिंह चटकाने में सफल रहे। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चरित असलंका (कप्तान), चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार