भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में दूसरे सुपर ओवर में हरा दिया। इसी के साथ भारत ने 3-0 से अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप कर दिया। टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार दो सुपर ओवर हुए है। दूसरे सुपर ओवर में भारत 11 रन ही बना पाया क्योंकि दो खिलाड़ी आउट हो गए थे। नियमानुसार सुपर ओवर में 2 खिलाड़ी आउट होने के बाद पूरी टीम आउट मानी जाती है। हालांकि एक गेंद बची हुई थी। रोहित ने दूसरे सुपर ओवर में 11(3) रन बनाये। अफगानिस्तान की तरफ से दूसरा सुपर ओवर फरीद अहमद करने आये। भारत की तरफ से दूसरा सुपर ओवर करने रवि बिश्नोई ने तीन गेंदों में 2 विकेट चटकाए। 

Advertisement

अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाये। भारत भी 16 रन ही बना पाया। इस सुपर ओवर में भारत की तरफ से आखिरी गेंद यशस्वी जायसवाल को खेलनी थी और रोहित रिटायर्ड आउट हो गए। वहीं सिर्फ रनिंग करने के लिए नॉन स्ट्राइक पर रिंकू आये। रोहित ने 13(4)* रन बनायें। उन्होंने लगातार 2 छक्के जड़े। अफगानिस्तान की तरफ से पहला सुपर ओवर करने अजमतुल्लाह उमरजई आये। 

Advertisement

पहले सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी ने मुकेश कुमार की गेंद डॉट खेली। हालांकि इस गेंद पर ओवरथ्रो के 3 रन आये। हालांकि जब विकेटकीपर संजू ने जो थ्रो फेंकी थी तो गेंद नबी से टकराई। भारतीय फील्डरों ने इस पर नाराजगी जताई। रोहित गुस्से इससे खुश नहीं थे लेकिन नबी का कहना है कि उन्होंने अपनी दौड़ने की लाइन नहीं बदली। 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 212  रन टांगे। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित के बल्ले से निकले। उन्होंने 69 गेंद  में 11 चौको और 8 छक्कों की मदद से 121* रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने ये 5वां टी20 इंटरनेशनल शतक 64 गेंदों में जड़ दिया। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 39 गेंद में 2 चौको और 6 छक्कों की मदद से 69* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 190* (95) रन की साझेदारी निभाई। फरीद अहमद मलिक ने अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये।अजमतुल्लाह उमरजई एक विकेट लेने में सफल रहे। 

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन ही बनाये। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन गुलबदीन नायब ने बनाये। उन्होंने 23 गेंद में 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। उनके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज़ और कप्तांन इब्राहिम जादरान ने क्रमशः 50(32), 50(41) रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 (66) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट वॉशिंगटन सुंदर को मिले। एक-एक विकेट आवेश खान और कुलदीप यादव को मिला।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार