सूर्यकुमार यादव (112 नाबाद) की तूफानी पारी की वजह से सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 229 रनों का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 228 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका ने दो विकेट चटकाए। वहीं, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा और कसुन राजिथा ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 53 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (1) के आउट होने के बाद, राहुल त्रिपाठी (35) ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए, लेकिन वह करुणारत्ने की गेंद पर कैच में आउट हो गए। वहीं, दूसरे छोर पर शुभमन गिल ने अच्छे टच में नजर आए।

Advertisement

चौथे नंबर पर आए सूर्यकुमार यादव ने भी अपने अंदाज में धुआंधार बल्लेबाजी की और भारत को 10 ओवर में 100 के पार पहुंचा दिया। इसके साथ ही उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल और सूर्यकुमार ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से 14 ओवर में ही भारत को 150 के पार पहुंचा दिया। लेकिन अगले ओवर में हसरंगा ने गिल (46) को बोल्ड कर भारत को 163 रन पर तीसरा झटका दिया। इसके साथ ही उनके और सूर्यकुमार के बीच 53 गेंदों में 111 रनों की साझेदारी का अंत हो गया।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 53 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (1) के आउट होने के बाद, राहुल त्रिपाठी (35) ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए, लेकिन वह करुणारत्ने की गेंद पर कैच में आउट हो गए। वहीं, दूसरे छोर पर शुभमन गिल ने अच्छे टच में नजर आए।

आखिरी ओवर में करुणारत्ने की गेंदों पर सुर्यकुमार और अक्षर ने 12 रन बनाए, जिससे भारत 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 228 रन बनाए। सूर्यकुमार सात चौके और नौ छक्कों की मदद से 51 गेंदों में 112 रन और अक्षर चार चौके की मदद से 9 गेंदों में 21 नाबाद रन बनाए। अब श्रीलंका को 229 रनों की आवश्यकता है।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार