इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 9 ओवर में 3 विकेट खोकर 24 रन ही बनाये है। वो पाकिस्तान के द्वारा बनाये गए पहली पारी के स्कोर से 53 रन पीछे है। 

Advertisement

दूसरे दिन स्टंप्स के समय जो रूट 5(7) और हैरी ब्रूक 3(5) रन बनाकर खेल रहे थे। पाकिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 2 विकेट नोमान ने अपनी झोली में डालें। 

Advertisement

पहली पारी में पाकिस्तान 96.4 ओवर में 344 के स्कोर पर ऑल आउट हो गया और 77 रन की बढ़त बना ली। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सऊद शकील ने बनाये। उन्होंने 223 गेंद में 5 चौको की मदद से 134 रन की पारी खेली। साजिद खान ने 48 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली। नोमान अली ने 84 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट रेहान अहमद ने हासिल किये। शोएब बशीर के खाते में 3 विकेट गए। 2 विकेट गस एटकिंसन और एक विकेट जैक लीच लेने में कामयाब रहे। 

इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते 68.2 ओवर में 267 के स्कोर पर ढेर हो गया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन जेमी स्मिथ के बल्ले से निकले। उन्होंने 119 गेंद में 5 चौको और 6 छक्कों की मदद से 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। बेन डकेट ने 84 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। गस एटकिंसन ने 71 गेंद में 5 चौको की मदद से 39 रन की पारी खेली। 

स्मिथ और एटकिंसन ने सातवें विकेट के लिए 105(165) रन की साझेदारी निभाई। जैक क्रॉली ने 43 गेंद में 3 चौको की मदद से 43 रन का योगदान दिया। डकेट और क्रॉली ने पहले विकेट के लिए 56(85) रन जोड़े। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट साजिद खान ने झटके। 3 विकेट नोमान अली और एक विकेट जाहिद महमूद लेने में सफल रहे।  

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, आमेर जमाल, नोमान अली, साजिद खान, जाहिद महमूद। 

Advertisement

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, रेहान अहमद, जैक लीच, शोएब बशीर। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार