दाम्बुला (श्रीलंका), 20 अगस्त| अक्षर पटेल (34-3) के नेतृत्व में अपनी स्पिन तिकड़ी के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रांगिरी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को जारी पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 216 रनों पर समेट दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए 43.2 ओवरों में ही मेजबान टीम का पुलिंदा बांध दिया। मेजबान टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने सबसे अधिक 64 रन बनाए। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 36 रनों पर नाबाद लौटे।

भारत की ओर से पटेल के अलावा केदार जाधव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को दो -दो सफलता मिली। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम के लिए डिकवेला और धनुष्का गुनाथिलाका (35) ने अच्छी शुरुआत की। इन दोनों ने शुरुआती 10 ओवरों तक अच्छे रन रेट के साथ रन बटोरे। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 14वें ओवर की अंतिम गेंद तथा 74 के कुल योग पर चहल ने गुनाथिलाका को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। PHOTOS: ललित मोदी की बेटी आलिया मोदी है बेहद बिंदास, फोटो देखकर दंग रह जाएगें आप 

श्रीलंका को इससे अधिक फर्क नहीं पड़ा क्योंकि डिकवेला न इसके बाद कुशल मेंडिस (36) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और नुकसान की भरपाई की लेकिन 139 के कुल योग पर जाधव की गेंद पर डिकवेला के पगबाधा होने के साथ ही मानो किस्मत मेजबान टीम से रूठ गई। भारतीय गेंदबाजों ने किया ये खास कमाल►

 
Advertisement

डिकवेला ने मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े लेकिन इसके बाद मेजबान टीम ने अगले 6 विकेट सिर्फ 39 रन के कुल योग पर गंवा दिए। एक समय उसका स्कोर एक विकेट 139 रन था और दूसरी ओर उसका स्कोर सात विकेट पर 178 हो गया।

भारतीय गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के आगे मेजबान टीम के बल्लेबाज इस कदर बेबस नजर आए कि 20वें से 36वें ओवर के बीच वे सिर्फ 61 रन ही बटोर सके। कप्तान उपुल थरंगा (13) टेस्ट सीरीज की तरह यहां भी फ्लाप रहे। कप्तान मैथ्यूज ने 50 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 36 रन बनाए लेकिन श्रीलंका के अंतिम छह बल्लेबाज छह बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके।   PHOTOS: ललित मोदी की बेटी आलिया मोदी है बेहद बिंदास, फोटो देखकर दंग रह जाएगें आप  

टेस्ट सीरीज में करारी हार के बाद श्रीलंकाई टीम पर दोतरफा दबाव है। उसे सीरीज जीतकर 2019 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करना है। श्रीलंका को अगर विश्व टूर्नामेंट के लिए सीधे तौर पर प्रवेश करना है, तो उसे भारत के खिलाफ कम से कम दो वनडे मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। 

श्रीलंका के लिए भारत को हरा पाना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि 1997 के बाद से उसने एक बाद भी भारत को द्विपक्षीय सीरीज में नहीं हराया है। उस समय से लेकर आज तक भारत और श्रीलंका के बीच कुल नौ सीरीज हुई हैं, जिनमें से सात बार भारत जीता है जबकि दो सीरीज ड्रॉ रही हैं।

Advertisement

भारतीय गेंदबाजों ने किया ये खास कमाल

 

आजके मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 गेंदबाजों में 2 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। इससे पहले ऐसा ही वाक्या श्रीलंका की धरती पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में साल 1993 में कोलंबो के मैदान पर हुआ था जब भारत के 4 गेंदबाजों ने 2 - 2 विकेट श्रीलंका के खिलाफ चटकाए थे।

2010 दांबुला में भी खेले गए वनडे मैच में 4 भारतीय गेंदबाजों ने 2- 2 विकेट लिए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार