क्रिकेटर ना सिर्फ मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी सुर्खियों में रहते है। कई बार ये क्रिकेटर मैदान के बाहर ऐसी हरकत करते है जिसके कारण ये क्रिकेट फैंस की जुबान पर चढ़ जाते है। हालांकि ऐसा अधिकांश विदेशी क्रिकटरों को लेकर सुनने को मिलता है लेकिन कुछ भारतीय खिलाड़ी भी है जो तरह-तरह कारणों से खबरों के बाजार में गर्म रहे है। कई बार तो बात इतनी बड़ी हो जाती है कि पुलिस को बीच में दखल देना पड़ता है। 

Advertisement

ऐसे में आइए आज बात करेंगे ऐसे 5 भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जो अजीबोगरीब कारण से पुलिस की हिरासत में गए है। 

Advertisement

सुरेश रैना - भारतीय टीम के बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना हाल ही में मुंबई के एक पब में बिना मास्क के पार्टी करते हुए पाए गए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि रैना को नोटिस देने के बाद छोड़ दिया गया। उस पार्टी में रैना के अलावा बॉलीवुड के सिंगर-कंपोजर गुरु रंधावा भी मौजूद थे। ये पहली बार है जब रैना ऐसे किसी कारण से सुर्ख़ियों में आए है क्योंकि इन्हें हमेशा के शांत स्वभाव वाला खिलाड़ी समझा जाता है।


अमित मिश्रा - भारत के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने आईपीएल सहित कई इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए बेहद यादगार प्रदर्शन किया है। साल 2015 में एक महिला ने अमित मिश्रा पर यौन उत्पीड़न और अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया था। यहां तक की महिला ने यह भी कहा था कि इस स्पिनर ने उनके ऊपर केतली फेंका है।

लेकिन अमित मिश्रा ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और पूछताछ के बाद उन्हें बेल मिल गई।


प्रवीण कुमार - भारत की तरफ से बेहतरीन स्विंग गेंदबाजों में अपनी गिनती कराने वाले प्रवीण कुमार के ऊपर उनके पड़ोसी ने डराने और धमकाने का आरोप लगाया था। इसके अलावा साल 2008 और 2011 में दो बार उन्होंने एक डॉक्टर के साथ सड़क पर झगड़ा किया जिसके बाद उनके ऊपर चार्जशीट दर्ज कराया गया।

Advertisement

पड़ोसी के अनुसार प्रवीण कुमार ने उनसे हाथापाई की है और उनके ड्राइवर को भी मारा। बाद में प्रवीण कुमार ने पुलिस को यह बयान देते हुए कहा कि ये सारी बातें झूठ है और उन्होंने प्रवीण कुमार की चेन खींचने की कोशिश की थी। बाद में पुलिस ने प्रवीण कुमार को छोड़ दिया।


विनोद कांबली- इस क्रिकेटर का नाम हमेशा सुर्खियों में रहा है और ये कई  बार ये अपने अजीबोगरीब कारणों से सुर्ख़ियों में रहे है। 2015 में विनोद कांबली और उनकी पत्नी के ऊपर  उनकी घर में काम करनी वाली महिला ने आरोप लगाया। कांबली के उपर यह एफआईआर मुंबई के बांद्रा थाने में लिखवाया गया था।

आरोप के अनुसार सोनिया नफेसिन सरसाल नाम की एक महिला ने आरोप लगाया कि विनोद और उनकी पत्नी ने उसे जबरदस्ती तीन दिन घर में रखा और उन्हें पैसे देने से मना कर दिया। यहां तक की इन्होंने उसे पिटा भी और अपशब्द भी कहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार