रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी पर कब्जा करने का रिकॉर्ड है। हाल में आए आईपीएल 2022 के नए नियमों के तहत अगले सीजने से पहले हर टीमें 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

Advertisement

यह देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस के लिए वो 4 खिलाड़ी कौन होंगे। मुंबई की टीम में ऐसे कई वर्ल्ड  क्लास खिलाड़ी है जो अपने अकेले दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं और ऐसे में एक नजर डालते हैं उन 4 खिलाड़ियों के नाम पर जिन्हें आईपीएल 2022 से मुंबई इंडियंस रिटेन कर सकती है।

Advertisement

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार आईपीएल का खिताब उठाया है और उनको टीम हर हाल में रिटेन करेगी। रोहित शर्मा ना सिर्फ एक अच्छे कप्तान है बल्कि बतौर बल्लेबाज भी वो आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक है। आईपीएल के इतिहास में रोहित ने कुल 207 खेले है जिसमें उनके नाम 5480 रन दर्ज है। आईपीएल के 14वें सीजन में भी रोहित ने बतौर ओपनर बल्लेबाज टीम के लिए ठीक-ठाक प्रदर्शन किया और उन्होंने 7 मैचों में टीम के लिए कुल 250 रन बनाया है।

हार्दिक पांड्या

Advertisement

हार्दिक पांड्या वर्तमान में वर्ल्ड के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक है। उन्होंने अपने दम पर मुंबई इंडियंस को कई मैच जिताए है। यह खिलाड़ी ना सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी और फील्डिंग में भी अपने प्रदर्शन से सभी को बेहद प्रभावित करता है।
पांड्या ने अभी तक के अपने आईपीएल करियर में कुल 87 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1401 रन बनाया है। आईपीएल के इतिहास में इन्होंने कुल 42 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। पांड्या की इन बड़ी काबिलियत को देखते हुए मुंबई इंडियंस हर हाल में इन्हें रिटेन करेगी।

कीरोन पोलार्ड

Advertisement

वेस्टइंडीज के शानदार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की है और वो लगातार उसी टीम के साथ बने हुए है। पोलार्ड का होना टीम के लिए हर तरफ से फायदेमंद है और मुंबई की टीम आईपीएल 2022 की नीलामी में पोलार्ड को रिटेन कर सकती है। पोलार्ड ने कई बार रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान भी संभाली है और ऐसे में शायद ही मुंबई की टीम पोलार्ड को छोड़े।

जसप्रीत बुमराह

Advertisement

वर्तमान में टी-20 क्रिकेट से सबसे सफल गेंदबाजों में से एक भारत के जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते है। बुमराह वर्ल्ड क्रिकेट के उन गिने चुने गेंदबाजों में से एक है जो अपने दम पर कोई मैच जीता सकते है।

इस गेंदबाज ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की और तब से वो टीम के नियमित सदस्य है। उनके नाम 99 मैचों में 115 विकेट दर्ज है और इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.39 रही है जो की टी-20 के लहजे से काफी शानदार है।

Advertisement

बुमराह जैसे गेंदबाज को मुंबई की टीम कभी भी नहीं छोड़ना चाहेगी और वो उन्हें आईपीएल 2022 से पहले रिटने करना चाहेंगे।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार