IPL 2025 में मेगा ऑक्शन होने वाला है जिससे पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के पास अपने 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका होगा। आज हम इस खास आर्टिकल के जरिए उन्हीं 4 खिलाड़ियों के नाम बताने वाले हैं जिन्हें राजस्थान रॉयल्स रिटेन कर सकती हैं।

Advertisement

संजू सैमसन (Sanju Samson)

Advertisement

कैप्टन और विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में पहली पसंद रहेंगे। IPL 2024 में संजू की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 तक सफर तय किया था। इतना ही नहीं, साल 2022 में भी RR की टीम टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंची थी। IPL 2024 में संजू सैमसन ने टीम के लिए 531 रन ठोके, ऐसे में राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर अपने कैप्टन को रिटेन करने से पहले दो बार भी नहीं सोचेगी।

जोस बटलर (Jos Buttler)

एक और विकेटकीपर बैटर जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के लिए रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरी पसंद होंगे। बीते समय में ये इंग्लिश खिलाड़ी RR के बैटिंग ऑर्डर की ताकत बनकर सामने आया है। IPL 2024 में भी बटलर ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम के लिए लगभग 40 की औसत ऍर 140 की स्ट्राइक रेट से 359 रन बनाए। आईपीएल 2023 में भी उन्होंने लगभग 400 रन बनाए थे। वहीं आईपीएल 2022 में तो वो 863 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 1 थे।

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)

Advertisement

ओपनर बैटर यशस्वी जायसवाल भी राजस्थान रॉयल्स के लिए रिटेन प्लेयर की पसंद होंगे। यशस्वी ने काफी कम समय में इंडियन टीम तक का सफर तय किया है। वो इंडियन टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। यशस्वी एक अटैकिंग बैटर हैं जिन्होंने आईपीएल 2025 में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए 435 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने सेंचुरी ठोकने का भी कारनामा किया। ऐसे में अगर राजस्थान उन्हें रिटेन नहीं करेगी तो ये हैरान करने वाला फैसला होगा।

रियान पराग (Riyan Parag)

Also Read: Live Score

Advertisement

यंग मिडिल ऑर्डर बैटर रियान पराग भी इस लिस्ट में शामिल होंगे। आईपीएल 2024 में रियान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने टीम के लिए 14 इनिंग में 52 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 573 रन ठोके। खास बात ये है कि रियान पराग पर राजस्थान रॉयल्स ने लंबे समय से काफी भरोसा जताया है और अब वो एक परिपक खिलाड़ी के तौर पर सामने आए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार