आईपीएल 2025 (IPL 2025) की फ्रेंचाइजी को समझ में आता है कि अच्छे स्पिनर टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि वे अक्सर मैच जिताने में अहम भूमिका निभा सकते है। भारत की कुछ पिचों पर स्पिनर विकेट लेने और रन रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं। 

Advertisement

इसी कारण, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में स्पिनरों की मांग ज्यादा थी और फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए सबसे अच्छे स्पिनरों को चुना। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपको उन 4 टीमों के बारे में बताने जा रहे है जिनका आईपीएल 2025 में बेस्ट स्पिन कॉम्बिनेशन है। 

Advertisement

1. चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को आईपीएल 2025 के लिए एक मजबूत स्पिन आक्रमण में बहुत दिलचस्पी थी। रविचंद्रन अश्विन को लेना मुख्य रूप से उनके अनुभव के कारण एक ठोस कदम था। नूर अहमद वैराइटी लाएंगे जबकि रविंद्र जड़ेजा फिर से टीम के साथ बने रहेंगे। रचिन रवींद्र और दीपक हुडा पार्टटाइम स्पिनर हो सकते हैं। अगर टीम अलग संयोजन चाहती है तो श्रेयस गोपाल भी एक विकल्प हैं।

2. कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) आईपीएल 2025 के लिए बेस्ट स्पिन यूनिट वाली टीमों में से एक है। सुनील नारायण  और वरुण चक्रवर्ती केकेआर के लिए फिर से एक बेहतरीन स्पिन कॉम्बिनेशन बनाते हैं। उनके पास लेग स्पिनर मयंक मारखंडे भी है। अगर उसका अच्छे से उपयोग किया जाए तो वह टीम के लिए एक शानदार स्पिनर साबित हो सकते है। 

Advertisement

3. गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है। राशिद खान आक्रमण की अगुवाई करेंगे जबकि वॉशिंगटन सुंदर ऑफ-स्पिन वैल्यू जोड़ेंगे। आर साई किशोर वापस आ गए हैं जबकि मानव सुथार जैसे खिलाड़ी बैकअप के रूप में बेंच पर हैं। 

4. दिल्ली कैपिटल्स 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्पिन डिपार्टमेंट को लीड कुलदीप यादव और अक्षर पटेल हैं। दोनों स्पिनर कुछ सीज़न के लिए टीम के सदस्य रहे हैं और अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण अभी भी दिल्ली की सफलता के लिए आवश्यक हैं।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार