4 नवंबर। रांची। देवधर ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया बी ने इंडिया सी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 283 रन बनाए हैं। इंडिया बी की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 54 रन और केादर जाधव ने 86 रनों की पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा विजय शंकर ने 33 गेंद पर 45 रन बनाए।

Advertisement

इन बल्लेबाजों के अलावा कृष्णप्पा गौतम ने तूफानी बल्लेबाजी कर धमाल मचाया। कृष्णप्पा गौतम ने केवल 10 गेंद पर 35 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कृष्णप्पा गौतम की धमाकेदार पारी के दम पर ही इंडिया बी की टीम 283 रन पर पहुंच पाने में सफल रही। 

Advertisement

कृष्णप्पा गौतम  49वें ओवर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे और 3 चौके और 3 छक्का जमाकर धमाका कर दिया। आपको बता दें कि इंडिया सी के गेंदबाज ईशान पोरेल ने 5 विकेट लेने का कमाल किया है। इंडिया सी को फाइनल जीतने के लिए 284 रन बनानें होंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार