यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को चौथे टेस्ट के दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के 480 के जवाब में भारत ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 36 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा (17) और शुभमन गिल (18) नाबाद लौटे। भारत मेहमान टीम से अभी भी 444 रन से पीछे है।

Advertisement

आखिरी सत्र के अंतिम कुछ ओवरों के लिए भारतीय सलामी जोड़ी कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने संयम से खेलते हुए कुछ अच्छी बाउंड्री लगाई। इस दौरान, गिल द्वारा नाथन लियोन को साइड स्क्रीन पर लगाया गया छक्का शामिल है, जहां गेंद साइड स्क्रीन में जाकर खो गई थी। इसके कारण कुछ देर खेल रुका रहा। लेकिन गेंद के मिलने के बाद एक बार फिर से खेल को शुरू किया गया।

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 36 रन बना लिए हैं। रोहित 17 और गिल 18 रन बनाकर नाबाद रहे। शनिवार का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

इससे पहले उस्मान ख्वाजा (180) और कैमरुन ग्रीन (114) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आस्ट्रेलियाई टीम ने 167.2 ओवर में 480 रन बनाये। भारत की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने छह विकेट चटकाए, जबकि शमी ने दो विकेट और रवींद्र जडेजा-अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

चाय के बाद, 409/7 से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलिया को जल्द ही ख्वाजा (180) के रूप में आठवां झटका लगा, जब अक्षर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद, नाथन लियोन और टॉड मार्फी ने भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया। उन्होंने 117 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी की।

इस साझेदारी को अश्विन ने मर्फी (41) को आउट करके तोड़ा, जिससे आस्ट्रेलिया का 479 रन पर नौवां विकेट गिरा। इसके बाद, अगले ओवर में लियोन को 34 रन पर स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर अश्विन ने अपना छठा विकेट पूरा किया। इस तरह आस्ट्रेलिया की पहली पारी 480 रनों पर सिमट गई।

Advertisement

इससे पहले, अश्विन ने चौथे टेस्ट के दूसरे दिन दोपहर के सत्र में तीन विकेट लिए। लेकिन उस्मान ख्वाजा अभी भी चाय के समय 180 रन बनाकर नाबाद थे और आस्ट्रेलिया को 146 ओवर में 409/7 पर ले गए। यह एक ऐसा सत्र था, जिसमें भारत ने सुबह के समय कोई विकेट नहीं मिलने के बाद वापसी की। अश्विन ने अपनी गति, कोण, रेखाओं और नियंत्रण का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें तीन महत्वपूर्ण विकेट मिले।

उन्होंने सबसे पहले कैमरुन ग्रीन को आउट करके और पांचवें विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी को तोड़ा, इसके बाद दो और तेज विकेट लिए। लेकिन आस्ट्रेलिया के लिए, ख्वाजा, नाथन लियोन के साथ अभी भी क्रीज पर बने हुए थे।

लंच के बाद ग्रीन ने 144 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक रवींद्र जडेजा को शॉट लगाकर पूरा किया। भारत को आखिरकार 131वें ओवर में सफलता मिली, जब ग्रीन 170 गेंदों पर 114 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर कीपर के हाथों कैच आउट हो गए।

Advertisement

अश्विन को उसी ओवर में एक और सफलता मिली, जब उन्होंने एलेक्स केरी को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। मिशेल स्टार्क को भी 6 रन पर अश्विन ने चलता किया। ख्वाजा और लियोन ने सत्र के अंत तक आस्ट्रेलिया को 400 के पार ले जाने के लिए एक-एक चौका लगाया।

इससे पहले, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट में लंच तक ख्वाजा और ग्रीन क्रमश: 150 और 95 रन पर नाबाद थे। आस्ट्रेलिया ने इस सत्र में 29 ओवरों में 92 रन जोड़े और पांचवें विकेट की अविजित साझेदारी 177 रन पहुंचा दी।

भारतीय गेंदबाजों को बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर लगातार दूसरे दिन संघर्ष करना पड़ा और वे पूरे सत्र में कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए।

Advertisement

इससे पहले, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट में लंच तक ख्वाजा और ग्रीन क्रमश: 150 और 95 रन पर नाबाद थे। आस्ट्रेलिया ने इस सत्र में 29 ओवरों में 92 रन जोड़े और पांचवें विकेट की अविजित साझेदारी 177 रन पहुंचा दी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार