5 भारतीय स्टार खिलाड़ी जिन्होंने अपने बच्चों के नाम हटकर और यूनिक रखे

Updated: Wed, Jun 22 2022 16:59 IST
Image Source: Google

एक इंसान की पहचान उसके नाम से होती है। आपने रोहित, राहुल, अजय, और अमित जैसे बहुत से कॉमन नाम तो सुने ही होंगे। लेकिन हाल ही में पूर्व स्टार ऑल राउंडर युवराज सिंह ने अपने नवजात बेटे के नाम का खुलासा किया। युवराज ने अपने बेटे का नाम 'ओरियन कीच सिंह' रखा है जो कि काफी यूनिक और हटकर है। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे इंडियन क्रिकेटर्स के बच्चों के नाम जो दूसरों से काफी हटकर और अलग है।

महेंद्र सिंह धोनी (जीवा)

विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी एक बेटी के पिता हैं। माही ने भी अपनी बेटी का नाम काफी यूनिक और स्पेशल रखा है। बता दें कि धोनी की नन्ही परी का नाम जीवा धोनी है।

विराट कोहली (वामिका)

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की एक बेटी है जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। वामिका नाम अलग, यूनिक और खूबसूरत लगता है। बता दे कि विराट कोहली साल 2021 में पिता बने थे। उनकी बेटी का जन्म 11 जनवरी 2021 में हुआ था।

सुरेश रैना (ग्रेसिया)

इंडियंन क्रिकेट को लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले स्टार प्लेयर सुरेश रैना के दो बच्चे हैं। सुरेश रैना ने भी अपने बच्चों का नाम काफी सोच विचार करके काफी यूनिक चुना। उनकी बेटी का नाम ग्रेसिया ओर बेटे का नाम रियो है।

हार्दिक पांड्या (अगस्तय)

हार्दिक पांड्या हाल ही में पिता बने। इंडियन टीम के स्टार ऑल राउंडर ने अपने बेटे का नाम अगस्तय रखा है। अगस्तय का जन्म 30 अगस्त को हुआ था।

दिनेश कार्तिक (जियान)

आईपीएल में फिनिशर के तौर पर जलवे बिखेरने वाले दिनेश कार्तिक दो बेटों के पिता हैं। कार्तिक ने अपने बेटों के नाम कबीर और जियान रखा है। बता दें कि जियान काफी यूनिक नाम है और छोटे बच्चों के फेमस शो डोरेमोन में एक कैरेक्टर का नाम भी जियान है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें