16 जून। दुर्भाग्य से यो- यो टेस्ट में अंबाती रायडू फेल हो गए जिसके कारण अब इंग्लैंड दौरे पर रायडू नहीं जा सकेंगे। यानि अब ये देखने वाली बात होगी कि आखिर में रायडू की जगह किस खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाए।

Advertisement

गौरतलब है कि रायडू का यो- यो टेस्ट में फेल होना भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है। अंबाती रायडू ने आईपीएल 2018 में कमाल का परफॉर्मेंस कर टीम में जगह बनाई थी।

लेकिन रायडू यो- यो टेस्ट में फेल हो गए। ऐसे में आईए जानते हैं ऐसे पांच खिलाड़ी जो अंबाती रायडू की जगह भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं।

 

ऋषभ पंत

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम ऋषभ पंत का है। पंत आईपीएल 2018 में जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं ऐसे में उम्मीद है कि उनके खास परफॉर्मेंस के तहत भारत की सीनियर टीम में शामिल कर लिया जाए।

Advertisement

भारत की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना है। ऐसे में भारतीय चयनकर्ता ऋषभ पंत को वनडे टीम में शामिल कर लें।

 

सुरेश रैना

सुरेश रैना को इंग्लैंड और आय़रलैंड के खिलाफ टी- 20 टीम में शामिल किया गया है। लेकिन अब जब रायडू फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं ऐसे में उनका चयन भारत की वनडे टीम में भी हो सकता है। आईपीएल में भी सुरेश रैना ने अच्छा परफॉर्मेंस किया है। ऐसे में रैना भी रायडू के विकल्प के तौर पर तैयार हैं।

 
Advertisement

क्रुणाल पांड्या

आईपीएल में शानदार परफॉर्मेंस करने के बाद क्रुणाल पांड्या का चयन भारत ए टीम में हुआ। अब जब रायडू फिटनेस में फ्लॉप हो गए हैं तो एक ऑलराउंडर के तौर पर चयनकर्ता क्रुणाल पांड्या को वनडे टीम में मौका दें। ये देखने वाली बात होगी कि क्या क्रुणाल पांड्या चयनकर्ताओं का दिल जीत पाते हैं।

 

Advertisement

विजय शंकर 

ऑलराउंडर विजय शंकर को एक और मौका चयनकर्ता दे सकते हैं। हालांकि निदास ट्रॉफी में विजय शंकर को मौका मिला था लेकिन अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। आईपीएल 2018 में विजय शंकर ने जरूर कुछ मैचों में अच्छा परफॉर्मेंस किया है ऐसे में हो सकता है कि एक और मौका विजय शंकर को मिल जाए।

 

Advertisement

मनीष पांडे

हालांकि भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर मनीष पांडे का नाम शामिल नहीं था लेकिन अंबाती रायडू के बाहर हो जाने से हो सकता है कि चयनकर्ता एक बार फिर मनीष पांडे के नाम की चर्चा करें। आपको बता दें कि मनीष पांडे के पास वनडे क्रिकेट खेलने का अनुभव है। हालांकि आईपीएल में पांडे जी कोई खास  कमाल नहीं  कर पाए थे। लेकिन फिर भी अनुभव को देखते हुए चयनकर्ता इस मनीष पांडे को मौका देने के बारे में सोच सकता है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार