डेब्यू कर रहे देवदत्त पड्डीकल (56) और अब्राहम डी विलियर्स (51) की बेहतरीन पारियों की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सोमवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा है। बेंगलोर को हालांकि जिस तरह की शुरुआत मिली थी उस लिहाज से वह कुछ 10-20 रन पीछे रही। उसने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 163 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

अंत में डी विलियर्स ने तेजी से बल्लेबाजी की लेकिन दूसरे छोर से अगर उन जैसा कोई और बल्लेबाज होता तो टीम का स्कोर और ज्यादा हो सकता था। डी विलियर्स ने अपनी पारी में 30 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्के लगाए। वहीं देवदत्त ने 42 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। देवदत्त इस मैच से आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं।

देवदत्त ने जहां टीम को मजबूत शुरुआत दी तो वहीं डी विलियर्स ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोर टीम को अच्छा स्कोर दिया। वह आखिरी ओवर में रन आउट हुए। मध्य के ओवरों मे हालांकि हैदराबाद के गेंदबाजों ने बेंगलोर के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाए रखा जिसके कारण वह कोई विशाल स्कोर खड़ा नहीं कर पाई।

एरॉन फिंच के साथ पारी की शुरुआत करने आए देवदत्त ने अपने आक्रामक अंदाज से काफी प्रभावित किया। उन्होंने फिंच के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए। फिंच ने इस युवा बल्लेबाज का पूरा साथ दिया और अच्छे से स्ट्राइक रोटेट करते हुए देवदत्त को रन बनाने के मौके दिए।

देवदत्त ने छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा किया। वह इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ी बने। विजय शंकर ने हालांकि उनकी पारी का अंत किया। उनका विकेट 90 के कुल स्कोर पर गिरा। इसी स्कोर पर अगले ओवर में फिंच आउट हो गए। फिंच ने 27 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाए। इन दोनों के बाद कोहली और डी विलियर्स की जोड़ी मैदान पर थी लेकिन रनगति को बढ़ा नहीं पाई।

Advertisement

बेंगलोर ने तीसरा विकेट विराट कोहली के रूप में खोया। कोहली ने 13 गेंदों पर 14 रन बनाए। कोहली का विकेट 123 के कुल स्कोर पर गिरा।

कोहली के जाने के बाद डी विलियर्स ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और अंत के ओवरों में बड़े शॉट्स खेल टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर दिया।

शिवम दुबे आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। उन्होंने सात रन बनाए। जोशुआ फिलिपे एक रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

हैदराबाद की तरफ से टी. नटराजन, शंकर और अभिषेक ने एक-एक विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार