भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने बीते समय में सिर्फ डोमेस्टिक लेवल पर ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी धमाल मचाया है। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि अगर आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata knight Riders) उन्हें रिलीज कर देती है तो रिंकू को ऑक्शन में कितने करोड़ तक मिल सकते हैं। आपको बता दें कि इस सवाल का जवाब खुद रिंकू सिंह ने दिया है।

Advertisement

दरअसल, हाल ही में रिंकू सिंह ने न्यूज24 को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने इस सवाल पर खुलकर बात की। रिंकू बोले, 'देखते हैं क्या होता है। मेरा मानना है कि जितना पैसा मिल जाए उसमें ही खुश रहना चाहिए। मैं 55 लाख में ही खुश हो। 55 लाख भी बहुत ज्यादा होते हैं। सब लोगों को पता है कि हम पहले एक-एक, दो-दो रुपये के लिए मरते थे। तो मेरे लिए 55 लाख भी बहुत हैं।'

Advertisement

आपको बता दें कि यहां रिंकू सिंह 55 लाख की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि साल 2022 के ऑक्शन में जब केकेआर ने उन्हें खरीदा था तब वो 55 लाख में ही बिके थे। इससे पहले उनका प्राइस साल 2019 से लेकर साल 2021 तक 80 लाख रुपये थे। साल 2017 में उन्हें पहली बार आईपीएल में शामिल होने का मौका मिला था और तब वो पंजाब किंग्स के लिए 10 लाख रुपये में खेले थे।

गौरतलब है कि पिछले दो आईपीएल सीजन रिंकू सिंह के लिए काफी जबरदस्त रहे हैं। उन्होंने साल 2023 में अपनी सबसे ज्यादा पहचान बनाई। इस सीजन उन्होंने 14 मैचो में केकेआर के लिए लगभग 59 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 474 रन ठोके थे। पिछले सीजन उन्हें बहुत ज्यादा बैटिंग करने का मौका नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लगभग 148 की स्ट्राइक रेट से 168 रन जोड़े थे। अपने आईपीएल के प्रदर्शन के दम पर वो इंडियन टीम तक का सफर तय कर चुके हैं, ऐसे में ये साफ है कि अगर वो मेगा ऑक्शन में आते हैं तो उन्हें इस बार 1 करोड़ रुपये तक बेहद आसानी से मिल सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार