पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में पहुंच गई। यह पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है। डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) और जिम्मी नीशम (Jimmy Neesham) की जोड़ी ने डेथ ओवरों में मैच का पासा पलटकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई।  

Advertisement

16वें ओवर की समाप्ति तक न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 110 रन था और मैच इंग्लैंड के पासे में था। लेकिन अगली 18 गेंद यानी तीन ओवरों में मिचेल और नीशम ने मिलकर 57 रन ठोके और 19वें ओवर में ही न्यूजीलैंड जीत गई। इस दौरान इन दोनों बल्लेबाजों ने छह छक्के और दो चौके जड़े, यानी 44 रन सिर्फ बाउंड्रीज से ही बनाए। 

Advertisement

यह टी-20 इंटरनेशनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीत के दौरान आखिरी 4 ओवरों में बनाए गए सबसे ज्यादा रन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्कॉटलैंड के नाम था, जिसने जिम्बाब्वे के खिलाफ ईडनबर्ग में खेले गए मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी के चार ओवर में 56 रन बनाकर मैच जीता था। 
न्यूजीलैंड ने एक ओवर बाकी रहते हुए जीत हासिल की, जबकि स्कॉटलैंड को पांच गेंद बाकी रहते हुए जीत मिली थी। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने मोइन अली (नाबाद 51 रन) और डेविड मलान (41 रन) की दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 166 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने एक ओवर बाकी रहते हुए 5 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 47 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली। वहीं ऑलराउंडर जिम्मी नीशम ने 11 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 27 रनों की तूफानी पारी खली और मैच कीवी टीम के पाले में ला दिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार