वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मुंबई में ऐसा तूफान खड़ा किया कि रिकॉर्ड बुक हिल गई। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने 19 छक्के जड़कर भारत और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। यही नहीं, टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में ये कारनामा करने वाली दूसरी टीम भी बन गई।

Advertisement

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड मुकाबले में सोमवार (23 फरवरी) को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रनों की बारिश देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 254 रन ठोक दिए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2007 में श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप का बड़ा स्कोर बनाते हुए केन्या के खिलाफ 260 रन ठोके थे।

Advertisement

इस विस्फोटक पारी के हीरो रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर, जिन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में 85 रन कूट दिए। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए। उनके साथ पूर्व कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रन जड़ते हुए 4 चौके और 4 छक्के उड़ाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 122 रन की साझेदारी कर ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी।

इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 3 छक्के लगाए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड और जेसन होल्डर ने भी दो-दो छक्के जड़े। पूरी टीम ने मिलकर कुल 19 छक्के ठोके।

इन 19 छक्कों के साथ वेस्टइंडीज ने एक बड़ा रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले एक टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा 19 छक्के लगाने का कारनामा सिर्फ नीदरलैंड ने 21 मार्च 2014 को आयरलैंड के खिलाफ किया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया का 16 और भारत का 15 छक्कों का रिकॉर्ड अब पीछे छूट गया।

T20 वर्ल्ड कप के एक मैच में टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के:

  1. वेस्टइंडीज – 19 छक्के बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई (वानखेड़े), 23 फरवरी 2026
  2. नीदरलैंड्स – 19 छक्के बनाम आयरलैंड, सिलहट, 21 मार्च 2014
  3. ऑस्ट्रेलिया – 16 छक्के बनाम भारत, ब्रिजटाउन, 7 मई 2010
  4. भारत – 15 छक्के बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलट, 24 जून 2024
  5. ऑस्ट्रेलिया – 14 छक्के बनाम पाकिस्तान, ग्रोस आइलट, 14 मई 2010
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अब वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली संयुक्त रूप से दूसरी टीम बन गई है। कैरेबियाई बल्लेबाजों का यह अंदाज़ साफ दिखा रहा है कि इस बार वे सिर्फ खेलने नहीं, बल्कि इतिहास लिखने उतरे हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार