Most sixes match
Advertisement
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने छक्कों की बरसात कर तोड़ा भारत और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, T20 World Cup में ये कारनामा करने वाली दूसरी टीम
By
Ankit Rana
February 23, 2026 • 22:26 PM View: 138
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मुंबई में ऐसा तूफान खड़ा किया कि रिकॉर्ड बुक हिल गई। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने 19 छक्के जड़कर भारत और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। यही नहीं, टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में ये कारनामा करने वाली दूसरी टीम भी बन गई।
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड मुकाबले में सोमवार (23 फरवरी) को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रनों की बारिश देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 254 रन ठोक दिए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2007 में श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप का बड़ा स्कोर बनाते हुए केन्या के खिलाफ 260 रन ठोके थे।
TAGS
West Indies ICC Men's T20 World Cup 2026 Most Sixes Match 19 Sixes Record T20 World Cup History Zimbabwe Vs West Indies Wankhede Stadium
Advertisement
Related Cricket News on Most sixes match
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 17 hours ago