चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और ऋषभ पंत  (Rishabh Pant) के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। पहली पारी में मिली 132 रनों की बढ़त भारत की कुल बढ़त 257 रनों की हो गई है। तीसरे दिन के अंत तक पुजारा 50 रन और पंत 30 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

Advertisement

दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 4 रन के कुल स्कोर पर शुभमन गिल (4) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद 43 रन पर हनुमा विहारी और 75 रन पर विराट कोहली (20) भी आउट हो गए। फिर पुजारा और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 50 रन की नाबाद साझेदारी हुई। 
दूसरी पारी में अब तक जेम्स एंडरसन,बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

इससे पहले इंग्लैंड की टीम तीसरे दिन पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन से आगे खेलने उतरी थी। जॉनी बेयरस्टो (106) के शानदार शतक के दम पर इंग्लैंड ने कुल 284 रन बनाए। 

भारत के लिए पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने चार विकेट, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट, मोहम्मद शमी ने दो और शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट हासिल किया।

गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। जिसमें ऋषभ पंत (146) और रविंद्र जडेजा (104) ने शतक जड़ा था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार