श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले में दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर श्रीलंका के ऑलराउंडर कामिन्दु मेंडिस का बाउंड्री लाइन के पास जबरदस्त कैच दैखने को मिला। इस कैच के चलते न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज को सस्ते में ही अपना विकेट खोना पड़ा।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के छठे मुकाबले में बुधवार (25 फरवरी) को श्रीलंका और न्यूजीलैंड आमने सामने थी। आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर न्यूजीलैंड की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। सलामी बल्लेबाज पहले सलामी बल्लेबाज फिन एलन (23) जल्दी ही अपने विकेट दे बैठे, वहीं टिम सेफर्ट को भो कामिन्दु मेंडिस के शानदार कैच के चलते पावरप्ले के अंदर ही पवेलियन लौटना पड़ा।
दरअसल हुआ यूँ कि पारी का पांचवां ओवर डाल रहे दुष्मंथा चमीरा की फुल लेंथ गेंद पर टिम सिफर्ट ने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेला। गेंद हवा में गई, लेकिन फील्ड पर मौजूद कामिंदु मेंडिस ने बाउंड्री लाइन के पास शानदार टाइमिंग के साथ हवा में उछलकर कमाल का कैच लपक लिया। इस बेहतरीन प्रयास के चलते सिफर्ट को भी सिर्फ 8 रन पर ही डगआउट लौटना पड़ा।
VIDEO:
हालांकि इन शुरुआती झटकों के बाद अंत के ओवरों में कप्तान मिचेल सेंटनर ने 26 गेंदों में 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं कोल मैककोनी ने भी 23 गेंदों में अहम नाबाद 31 रन जोड़े। इस दौरान दोनों के बीच 7वें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रन की साझेदारी हुई, जिसके चलते टीम 168 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में श्रीलंका के लिए कामिन्दु मेंडिस (23 गेंदों में 31 रन) और दुनिथ वेलालागे (23 गेंदों में 29 रन) ही कुछ रन जोड़ पाए, जबकि बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे और टीम 61 रन से ये मुकाबला हार गई। वहीं इस हार के साथ ही श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल के रास्ते भी अब पूरी तरह बंद हो चुके हैं।