गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सेंट लूसिया जॉक्स ने रविवार को क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेले गए सीपीएल 2020 के रोमांचक मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 3 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट लूसिया की टीम 18 ओवरों में सिर्फ 92 रनों पर ढेर हो गई थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट किट्स का बल्लेबाजी क्रम सेंट लूसिया के गेंदबाजी अटैक के सामने बेबस नजर आया और टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 89 रन ही बना सकी।

Advertisement

सेंट लूसिया ने रचा इतिहास

Advertisement

इस जीत के साथ सेंट लुसिया जॉक्स की टीम ने इतिहास रच दिया। यह फ्रेंचाइजी टी-20 लीग और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट (निर्विघ्न मैच)  में किसी भी टीम द्वारा डिफेंड किया गया सबसे कम स्कोर है। इससे पहले बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2013 में दुरंतो राजशाही टीम ने चटगाँव किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में 99/9 के स्कोर को डिफेंड किया था। 

ऐसा करने वाले डैरेन सैमी पहले कप्तान बने

डैरेन सैमी टी-20 क्रिकेट इतिहास के पहले कप्तान हैं जिन्होंने दो मौकों पर 100 रन से कम के स्कोर को डिफेंड किया है। सैमी ने इससे पहले 2014 में आयरलैंड के खिलाफ किंग्स्टन में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी करते हुए 96/9 के स्कोर को डिफेंड किया था। 

बता दें कि यह सेंट लूसिया जॉक्स की सात मैचों में पांचवीं जीत है और इसके साथ ही टीम ने सीपीएल 2020 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार