T20 World Cup Final: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अर्शदीप को आईसीसी के आचार संहिता के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है।

Advertisement

अर्शदीप के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ दिया गया है, जो पिछले 24 महीने में उनकी पहली गलती है। आर्टिकल 2.9 इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास गलत या खतरनाक तरीके से गेंद (या कोई दूसरा क्रिकेट सामान) फेंकने से जुड़ा है। दरअसल, फाइनल मैच के दौरान अर्शदीप ने डेरिल मिचेल को जानबूझकर गेंद फेंक कर मारी थी।

Advertisement

यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में घटी थी। अर्शदीप की गेंद पर डेरिल मिचेल ने सामने की तरफ शॉट खेला था, जो एक टप्पा खाकर सीधा अर्शदीप के हाथों में गया था। हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाज ने मिचेल के क्रीज में होने के बावजूद उनके पैर पर गेंद फेंककर मारी थी। अर्शदीप के इस बर्ताव से कीवी बल्लेबाज काफी नाखुश भी दिखाई दिए थे। हालांकि, बाद में कप्तान सूर्यकुमार और खुद अर्शदीप ने अपने बर्ताव के लिए डेरिल मिचेल से माफी मांगी थी।

अर्शदीप के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ दिया गया है, जो पिछले 24 महीने में उनकी पहली गलती है। आर्टिकल 2.9 इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास गलत या खतरनाक तरीके से गेंद (या कोई दूसरा क्रिकेट सामान) फेंकने से जुड़ा है। दरअसल, फाइनल मैच के दौरान अर्शदीप ने डेरिल मिचेल को जानबूझकर गेंद फेंक कर मारी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, मैच के बाद अर्शदीप और डेरिल मिचेल साथ में नजर आए थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर इन दोनों का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अर्शदीप को मिचेल से यह कहते हुए सुना गया, "मुझे पता है कि मैं जितनी हो सके माफी मांग सकता हूं, लेकिन सच में मुझे माफ करना।" हालांकि, अर्शदीप का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में कुछ खास नहीं रहा। अर्शदीप 8 मुकाबलों में सिर्फ 9 ही विकेट निकाल सके। वहीं, उनका इकोनॉमी भी 8.46 का रहा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार