T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप को रिकॉर्ड तीसरी बार अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। भारतीय टीम को चैंपियन बनाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार का कहना है कि वह अब अच्छा खाना खाएंगे और आराम करेंगे।

Advertisement

सूर्यकुमार भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे कप्तान हैं। सूर्या ने कहा कि उनका अभी का फिलहाल प्लान यह है कि वह घर लौटेंगे, कुछ अच्छा खाएंगे, और आने वाली चुनौतियों पर ध्यान देने से पहले जरूरी आराम करेंगे। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बना। टीम की इस कामयाबी पर मुंबई में अपने घर के बाहर पत्रकारों के साथ बात करते हुए सूर्या ने कहा कि यह जीत जितनी फैंस की है, उतनी ही खिलाड़ियों की भी है। "आप लोगों ने भी हमारे साथ बराबर जश्न मनाया। आप सभी को बधाई। भारत में वर्ल्ड कप जीतना बहुत खास है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत सारे लोगों का सपोर्ट और दुआएं थीं।"

Advertisement

भारत के कप्तान ने इस खास पल को अपने परिवार, खासकर अपने माता-पिता, के साथ शेयर करने के बारे में भी बात की, जो सेलिब्रेशन का हिस्सा थे। "जब हम जीते तो वह मेरे साथ थे। वापस लौटने के बाद भी मैंने उनसे बात की। अब हम कुछ दिनों तक शांति से साथ बैठेंगे और आराम से बात करेंगे।" सूर्यकुमार ने बताया कि टीम पहले से ही 2028 के समर ओलंपिक में इस खेल के डेब्यू के बारे में सोच रही है। "100 प्रतिशत। टीम का अगला मकसद 2028 में भारत के लिए ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतना है। इसके साथ ही उसी साल फिर से टी20 वर्ल्ड कप होगा, इसलिए हम टी20 विश्व कप जीत की हैट्रिक भी लगाने की पूरी कोशिश करेंगे।"

सूर्यकुमार भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले एमएस धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे कप्तान हैं। सूर्या ने कहा कि उनका अभी का फिलहाल प्लान यह है कि वह घर लौटेंगे, कुछ अच्छा खाएंगे, और आने वाली चुनौतियों पर ध्यान देने से पहले जरूरी आराम करेंगे। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बना। टीम की इस कामयाबी पर मुंबई में अपने घर के बाहर पत्रकारों के साथ बात करते हुए सूर्या ने कहा कि यह जीत जितनी फैंस की है, उतनी ही खिलाड़ियों की भी है। "आप लोगों ने भी हमारे साथ बराबर जश्न मनाया। आप सभी को बधाई। भारत में वर्ल्ड कप जीतना बहुत खास है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत सारे लोगों का सपोर्ट और दुआएं थीं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सूर्यकुमार ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को श्रेय दिया। सूर्या ने कहा कि कप्तानी संभालने पर रोहित ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। सूर्या ने कहा कि रोहित की अगुवाई में हमने एक टीम के तौर पर साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता। सूर्यकुमार के अनुसार, 2024 और 2025 में आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को जीतने में भारतीय टीम को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि चैंपियन बनने के बाद सभी खिलाड़ियों ने एक साथ मिलकर अगले दिन सुबह 8 बजे तक जश्न मनाया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार