चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम आईपीएल सीजन 13 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। लगातार मिल रही हार के चलते जहां एक ओर टीम के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को जमकर ट्रोल किया जा रहा है वहीं दूसरी  तरफ एक ट्रोलर ने सारी हदें पार करते हुए एमएस धोनी की 5 साल की बेटी जीवा को लेकर भद्दी टिप्पणी की थी।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के इस्ंटाग्राम पोस्ट पर एक यूजर ने भद्दे धमकी के मैसेज पोस्ट किए थे। फैन्स में इस बात को लेकर काफी गुस्सा था और लगातार इस मामले की जांच की मांग हो रही थी।

Advertisement

इस पूरे मामले पर पुलिस ने कार्यवाई करते हुए पुलिस ने धमकी देने वाले 16 साल के युवक को गुजरात के मुंद्रा से गिरफ्तार कर लिया है। युवक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की तरफ से कहा गया कि, '12वीं कक्षा के छात्र को साक्षी धोनी के इस्ंटाग्राम पोस्ट पर कुछ दिन पहले भद्दे धमकी के मैसेज के संबंध में पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। युवक ने स्वीकार किया है कि उसने इंस्टाग्राम पर धमकी भरे संदेश पोस्ट किए थे।'

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का यह सीजन अच्छा नहीं रहा है। सीएसके की टीम 7 मैचों में केवल 2 मुकाबलों में जीत दर्ज कर पाई है। सीएसके का अगला मुकाबला 13 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद खिलाफ होना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार