भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। 23 जून को अब रिजर्व डे का भी इस्तेमाल होगा। भारतीय टीम अभी न्यूजीलैंड के स्कोर से 32 रन आगे हैं और क्रीज पर कप्तान कोहली तथा चेतेश्वर पुजारा मौजूद हैं। 

Advertisement

इससे पहले इस महामुकाबले के पांचवें दिन केन विलियमसन भारतीय टीम के लिए खतरा बने हुए थे और फैंस को यही डर सता रहा था कि कहीं कीवी कप्तान बड़ी पारी ना खेल जाएं। इसी दौरान एक फैन ने विलियमसन को आउट करने के लिए सोनू सूद का रुख भी किया था।

Advertisement

जी हां, WTC Final के पांचवें दिन जब लंच तक विलियमसन नाबाद थे, तो एक फैन ने सोनू सूद को टैग करके ट्वीट किया और लिखा, 'हैलो, सोनू सूद केन विलियमसन को पवेलियन भेज दो।'

भारतीय फैन के इस ट्वीट का जवाब देने में सोनू ने भी देर नहीं लगाई और उनके जवाब देने से पहले ही इशांत शर्मा ने विलियमसन को पवेलियन की राह भी दिखा दी। तभी सोनू ने इस फैन के ट्वीट का जवाब दिया और लिखा, 'हमारी टीम में ऐसे दिग्गज हैं, जो खुद ही भेज देंगे। देखा, गया ना।' 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार